फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   300 pits in 300 meter road

Charkhi Dadri News: 300 मीटर सड़क पर बने हैं 30 से अधिक गड्ढे

Sun, 26 Oct 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 26 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
300 pits in 300 meter road
सड़क के बीच बने मेनहोल के पास बना गहरा गड्ढा। संवाद
फोटो 17 : सड़क के बीच बने मैनहोल के पास बना गहरा गड्ढा। संवाद
विज्ञापन

फोटो 18 : सड़क पर दूर तक बनी दरार। संवाद
फोटो 19 : नरेश कुमार
फोटो 20 : संजय बंजारा
पाइपलाइन बिछाने के लिए दो साल पहले उखाड़ी गई थी सड़क, दुपहिया वाहन चालक गिरकर हो रहे चोटिल
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी शहर के भगवान परशुराम चौक से सरदार झाड़ू सिंह चौक तक जाने वाली करीब 300 मीटर लंबी सड़क की हालत पिछले दो वर्ष से बेहद खराब बनी हुई है। सड़क के बीच बने 30 से अधिक गड्ढे वाहन चालकों व राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। स्थानीय दुकानदारों ने नगर परिषद के अधिकारियों से सड़क का पुनर्निर्माण करवाने की मांग की है ताकि दुकानदारों व वाहन चालकों को राहत मिल सके।
दो साल पहले बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने के नाम पर भगवान परशुराम चौक से सरदार झाड़ू सिंह तक जाने वाली 300 मीटर लंबी कंक्रीट सड़क को जेसीबी से उखाड़ा गया था। इसके बाद नगर परिषद ने उखाड़ी गई सड़क की मरम्मत के नाम पर इंटरलॉक टाइलें लगवाई थीं। इन इंटरलॉक टाइलों का स्तर सही न होने से आए दिन दुपहिया वाहन चालक गिर कर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा, सड़क के बीच बने गड्ढों में वाहनों का निचला भाग टकराने से वाहनों में भारी नुकसान हो जाता है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सड़क का पुनर्निर्माण करवाने की मांग को लेकर कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन अब तक समस्या के समाधान की ओर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने प्रशासन से जर्जर हुई सड़क की सुध लेने की गुहार लगाई है ताकि समय रहते किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के दोनों तरफ हैं काफी दुकानें
भगवान परशुराम चौक से सरदार झाडू सिंह चौक की तरफ जाने वाली सड़क के दोनों तरफ काफी संख्या में दुकानें हैं। इनके अलावा, इसी रोड पर दो मंदिरों के अलावा अस्पताल की एमसीएच यूनिट भी है। पुराना शहर जाने के लिए भी लोग इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं। इसके चलते दिनभर इस रोड पर लोगों का आवागमन बना रहता है।

क्या कहते हैं दुकानदार
सड़क के बीच लगाई गई इंटरलॉक टाइलों को स्तर लेकर नहीं लगाया गया है। जेसीबी से उखाड़ी गई सड़क के बीच बनीं दरारों को भवन निर्माण सामग्री से भी नहीं पाटा गया है। इससे सड़क ऊंची, नीची बनने से हादसे होते रहते हैं।

- नरेश कुमार, दुकानदार
सड़क के बीच बने गड्ढों में हर रोज दो से तीन दुपहिया वाहनों का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे चालक गिर कर घायल हो जाते हैं। नगर परिषद के अधिकारी अक्सर इसी सड़क से गुजरते हैं लेकिन अब तक इस समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
- संजय बंजारा, स्थानीय दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed