फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   3 nomination forms returned

Charkhi Dadri News: 3 ने वापस लिए नामांकन, अब 33 प्रत्याशी मैदान में

Tue, 17 Sep 2024 06:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 17 Sep 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
3 nomination forms returned
प्रस्तावित लीड:
विज्ञापन

दादरी हलके से दो तो बाढड़ा हलके से एक नामांकन फार्म वापस, दादरी सीट पर 18 तो बाढड़ा सीट पर 15 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव
- 4 निर्दलीय प्रत्याशियों को ड्राॅ माध्यम से आवंटित किया गया चुनाव चिह्न
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बाढड़ा। विधानसभा चुनाव के लिए जमा करवाया गया नामांकन फार्म वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दादरी जिले में 33 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। दादरी हलके से 18 तो बाढड़ा हलके से 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। सोमवार को दादरी हलके से दो और बाढड़ा हलके से एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया। खास बात यह कि भाजपा व कांग्रेस से बागी हुए तीन नेता मैदान में डटे हैं।
दादरी जिले के दोनों हलकों से कुल 42 नामांकन फार्म भरकर जमा करवाए गए थे। छंटनी के दौरान दोनों हलकों से तीन-तीन फार्म रद्द हुए थे। इसके बाद 36 प्रत्याशी मैदान में बचे थे। सोमवार को नामांकन वापसी प्रक्रिया में तीन ने फार्म वापस ले लिया। इनमें दादरी हलके से सुमित शर्मा व अशोक कुमार जबकि बाढड़ा हलके से धनपति देवी शामिल हैं।
विज्ञापन

यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद दादरी हलके में 18 प्रत्याशी बच गए हैं। इनमें से 11 निर्दलीय हैं। वहीं, बाढड़ा हलके में 9 निर्दलीय मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ड्राॅ के माध्यम से चार प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिह्न
जिले के दोनों हलकों में चुनाव चिह्न आवंटन प्रक्रिया दोपहर तीन बजे बाद पूरी हुई। दादरी हलके की बात करें तो गन्ने के साथ किसान..चुनाव चिह्न के लिए अजीत फोगाट और ललित कुमार के बीच ड्राॅ हुआ। इसमें अजीत फोगाट को चुनाव चिह्न आवंटित हुआ। बाढड़ा हलके में पेट्रोल पंप के चुनाव चिह्न के लिए सोमवीर घसोला और अजीत के बीच ड्राॅ करवाया गया। इसमें अजीत को पेट्रोल पंप का चिह्न मिला। सीटी के चुनाव चिह्न के लिए दिनेश और चित्र सिंह के बीच ड्राॅ करवाया गया। इसमें दिनेश को यह चुनाव चिह्न मिला। गन्ने के साथ किसान चुनाव चिह्न के लिए तीसरा ड्राॅ जितेंद्र और विद्यानंद के बीच हुआ। इसमें जितेंद्र को यह चुनाव चिह्न मिला।

- दादरी हलके में किस प्रत्याशी को मिला कौन सा चुनाव चिह्न
उम्मीदवार का नाम - चुनाव चिह्न- पार्टी
सुनील सांगवान- कमल- भाजपा
मनीषा सांगवान- हाथ- कांग्रेस
राजदीप फोगाट- चाबी- जजपा-आसपा
धनराज कुंडू- झाडू- आम आदमी पार्टी
आनंद श्योराण- हाथी- इनेलो-बसपा
संजय छपारिया-ट्रक- निर्दलीय
अजीत फोगाट- गन्ने के साथ किसान-निर्दलीय
राजपाल- ऑटो- लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी
विक्रम शर्मा- चारपाई-राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी
अनिल कुमार- फलों की टोकरी- निर्दलीय
नवीन योगी- सेब- निर्दलीय
अर्चना- टेलीफोन- निर्दलीय
मनजीत- बेलनुमा चेन- निर्दलीय
ललित कुमार- माचिस- निर्दलीय
रामशरण फोगाट- बैट- निर्दलीय
सतेंद्र कुमार- गिलास- निर्दलीय
सुनील कुमार- मेज- निर्दलीय
हेमंत- ब्लैकबोर्ड- निर्दलीय

फोटो 23
बाढड़ा हलके में चुनाव चिह्न के लिए करवाए गए ड्राॅ में किस्मत आजमाते निर्दलीय
प्रत्याशी। संवाद
फोटो 24
दादरी विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी के पास चुनाव चिह्न लेने पहुंचे प्रत्याशी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed