फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   3 mm rain in city

तीन एमएम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, खुशगवार हुआ मौसम

Sat, 03 Jul 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
3 mm rain in city
क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान तीन एमएम बारिश दर्ज की गई। जिले के कुछ भागों में केवल बूंदाबांदी ही हुई है। शनिवार को मौसम ने दोपहर बाद मिजाज बदला और शाम साढ़े पांच बारिश शुरू हो गई। करीब दस मिनट तक बारिश हुई। बारिश के चलते न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री गिरकर 23.3 डिग्री पहुंच गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को मौसम में बदलाव आया और रात करीब साढ़े आठ बजे बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक बारिश हुई और इसके बाद हवा चलने से बारिश का सिलसिला थम गया। शनिवार सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन 10 बजे तेज धूप खिल गई और इसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे मौसम का मिजाज बदला और बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार रात और शनिवार शाम जिले में करीब तीन एमएम बारिश दर्ज की गई। हालांकि मानसून की बारिश का अभी लोगों को इंतजार है।
विज्ञापन

झमाझम बारिश फसलों के लिए बनेगी संजीवनी
क्षेत्र में किसानों ने खरीफ की फसलों के रूप में कपास, बाजरा, मूंग व ज्वार की बिजाई कर रखी है। इस समय इन फसलों के लिए अब बारिश की सख्त जरूरत है। इस समय बाजरा व कपास की फसलों की वृद्धि एवं विकास रुका हुआ है। तापमान ज्यादा बने रहने से फसलों की बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है। झमाझम बारिश इस समय फसलों में संजीवनी का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से घटी दूध की मात्रा, पशुपालक परेशान
गर्मी की वजह से दुधारू पशुओं में दूध की मात्रा भी कम हो रही है। पशु चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी से पशु ट्रेस ज्यादा महसूस करता है। पशु जो खुराक लेता है उससे बनने वाली एनर्जी तापमान को संतुलित करने में ही कंज्यूम हो जाती है। पशुपालकों को दिन में दो से तीन पशु को नहलाना व पानी पिलाना चाहिए। पशु के बैठने की जगह पर तापमान अनुकूल होना चाहिए।
अगले पांच दिन ये रह सकती है तापमान की स्थिति
तारीख अधिकतम न्यूनतम
चार जुलाई 41 डिग्री 26 डिग्री
पांच जुलाई 42 डिग्री 26 डिग्री
छह जुलाई 41 डिग्री 26 डिग्री
सात जुलाई 41 डिग्री 26 डिग्री
आठ जुलाई 40 डिग्री 27 डिग्री
(नोट: ये आईएमडी की साइट से लिया गया डाटा है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed