फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   3 cases of corona positive

कोरोना पॉजिटिव तीन मामले आए सामने, तीन संक्रमर०त भी हुए स्वस्थ

Sun, 02 Aug 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
3 cases of corona positive
जिले में शनिवार को तीन कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। तीनों दादरी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। दो के गत 29 जुलाई को सैंपल लिए गए थे जबकि तीसरे का शनिवार को रेपिड किट से शनिवार को ही सैंपल लिया गया ।जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेस कर लिया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 158 हो गई है। वहीं, शनिवार को तीन संक्रमित कोरोना को मात देकर घर लौट गए। इस तरह अब कोरोना को मात देकर घर लौटने वाले मरीजों की संख्या 100 हो गई है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि शनिवार को शहर के काठमंडी क्षेत्र, झज्जर घाटी क्षेत्र व सरदार झाडू सिंह चौक के समीप रहने वाले तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। एक संक्रमित की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है जबकि दो पहले संक्रमित मिल चुके लोगों के संपर्क में आए हुए हैं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि काठमंडी क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। वह पहले संक्रमित मिल चुके व्यक्ति के संपर्क में आया हुआ है। गत 29 जुलाई को उक्त व्यक्ति का सैंपल लिया गया था। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि सरदार झाडू सिंह चौक के समीप रहने वाला 48 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। शनिवार को ही उसका रेपिड किट से टेस्ट किया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, तीसरा संक्रमित झज्जर घाटी क्षेत्र का रहने वाला है। 48 वर्षीय संक्रमित का गत 29 जुलाई को सैंपल लिया गया था और वो भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया हुआ है।
विज्ञापन

114 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित : शनिवार तक जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टेस्ट के लिए जिले में 7604 लोगों के सैंपल लिए हैं जिनमें से 158 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 7302 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1605 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं जबकि 1760 लोग होम क्वारंटीन हैं। 10 लोग क्वारंटीन सेंटर और 11 लोग कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। 144 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को तीन नए केस सामने आए हैं और तीनों शहर के रहने वाले हैं। तीन संक्रमितों को हमने डिस्चार्ज भी किया है।
-चंचल तोमर, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed