फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   3 arrested with wine

Charkhi Dadri News: अवैध बिक्री के लिए देसी शराब ले जाते तीन गिरफ्तार, 98 बोतलें बरामद

Wed, 25 Sep 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 25 Sep 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
3 arrested with wine
पुलिस टीमों ने अलग-अलग जगहों से काबू किए आरोपी, आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बौंदकलां। जिला पुलिस ने अवैध बिक्री के लिए शराब ले जा रहे तीन आरोपियों को अलग-अलग जगह से काबू किया है। शहर, बौंद व झोझू खंड में दी गई दबिश के दौरान पुलिस ने देसी शराब की 98 बोतलें बरामद कीं। इस संबंध में संबंधित थाने में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपियों की पहचान गांव नीमली निवासी भगतसिंह, हिसार के गढ़ी निवासी सतपाल व वार्ड 17 निवासी योगेश उर्फ सोनू के रूप में हुई है।
जानिये... कहां से पकड़ीं शराब की कितनी बोतलें
केस-1: नीमली से 15 बोतलें जब्त
गांव नीमली निवासी भगतसिंंह को सदर पुलिस ने अवैध बिक्री के लिए शराब ले जाते हुए काबू किया है। टीम ने सूचना के अनुसार सांतौर के नीमली रोड पर नाकाबंदी की और आरोपी दबोच लिया। इस दौरान टीम को आरोपी से देसी शराब की 15 बोतल बरामद हुई।
विज्ञापन

केस-2: असावरी गांव से 17 बोतलों समेत दबोचा आरोपी
दूसरे आरोपी को सदर थाना पुलिस असावरी से झोझूकलां शराब ले जाते हुए दबोचा है। आरोपी सतपाल झोझूकलां में अपना अवैध बिक्री का कार्य करता है और यहीं से शराब लेकर जाता है। आरोपी के पास से पुलिस टीम को 17 बोतलें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3: घर के सामने शराब बेचता शख्स काबू
तीसरे आरोपी को पुलिस ने शहर के वार्ड 17 से घर के सामने शराब रखकर बेचते हुए पकड़ा है। आरोपी योगेश प्रतिदिन घर पर पर शराब की अवैध बिक्री करता है। सोमवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी से देसी शराब की 14 बोतलें बरामद कीं।

केस-4: झाड़ियों में छिपाकर रखी शराब बरामद
बौंदकलां थाना पुलिस ने गांव रणकोली के मुक्ति आश्रम के सामने झाड़ियों में देसी शराब होने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो झाड़ियों में शराब की पेटियां रखी हुई थीं। इसमें टीम को कुल 52 बोतल शराब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed