फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   29 cases are registered on five of the miscreants caught planning robbery

लूट की योजना बनाते पकड़े बदमाशों में पांच पर दर्ज हैं 29 मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
29 cases are registered on five of the miscreants caught planning robbery
चरखी दादरी। लूट की साजिश बनाते वीरवार रात बौंदकलां थाना पुलिस टीम के हत्थे चढ़े सात बदमाशों में से पांच पर पहले भी 29 अपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से ज्यादातर मामले आर्म्स एक्ट, लूट और मारपीट के हैं। पुलिस इस गिरोह को शनिवार सुबह कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी और उसके बाद उनसे सख्ती से पूछताछ की जाएगी। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पहले दर्ज मामलों की हामीं भर दी हैं। आरोपियों ने बताया कि उनके खिलाफ दादरी के अलावा भिवानी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और रोहतक जिले में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

आरोपी मुकुल उर्फ जादू ये मामले हैं दर्ज
1. 20 मई 2018 को बौंदकलां थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज।
2. 11 मई 2019 को बौंदकलां थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज।
3. 30 मई 2019 को बौंदकलां थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज।
4. 12 मई 2020 को बौंदकलां थाने में सशस्त्र अधिनियम समेत धारा 285, 506, 34 व 120बी के तहत केस दर्ज।
5. 13 मई 2020 को बौंदकलां थाने में आर्म्स एक्ट समेत 120-बी और हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ।
6. 16 जुलाई 2020 को बौंदकलां थाने में धारा 387 के तहत केस दर्ज।
7. 10 अगस्त 2020 को बौंदकलां थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ।
सचिन उर्फ चिचड़ पर ये मामले हैं दर्ज
1. 6 जुलाई 2021 को सिवानी थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज।
2. 25 जुलाई 2018 को तोशाम थाने में धारा 323 व 379-बी के तहत केस दर्ज।
3. 20 फरवरी 2020 को भिवानी सिटी थाने में आर्म्स एक्ट और धारा 379 बी के तहत केस दर्ज।
4. 10 जुलाई 2020 को भिवानी सिटी थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
5. 17 फरवरी 2020 को भिवानी औद्योगिक क्षेत्र थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ।
आरोपी बजरंग उर्फ भज्जी पर दर्ज हैं ये मामले
1. 14 सितंबर 2014 को बौंदकलां थाने में धारा 160 के तहत केस दर्ज।
2. 18 जनवरी 2018 को बौंदकलां थाने में धारा 379-बी, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज।
3. 24 जनवरी 2018 को बौंदकलां थाने में सशस्त्र अधिनियम समेत धारा 379, 399, 402 व 411 के तहत केस दर्ज।
4. 20 जनवरी 2018 को महेंद्रगढ़ के कनीना थाने में धारा 379 के तहत केस दर्ज हुआ।
आरोपी विशाल उर्फ गुरुकुल पर दर्ज हैं ये मामले
1. 11 जुलाई 2016 को बौंदकलां थाने में धारा 457 व 380 के तहत केस दर्ज हुआ।
2. 30 मई 2018 को बौंदकलां थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
3. 22 जनवरी 2019 को बौंदकलां थाने में धारा 323, 506,341 व 34 के तहत केस दर्ज हुआ।
4. 31 अक्तूबर 2018 को भिवानी सदर थाने में धारा 147, 148, 149, 323, 324 व 506 के तहत केस दर्ज हुआ।
आरोपी परिक्षित उर्फ प्रिया पर दर्ज हैं ये केस
1. तीन जुलाई 2014 को भिवानी सदर थाना में धारा 379 के तहत केस दर्ज।
2. 19 जून 2014 को दादरी सिटी थाना में धारा 379 के तहत केस दर्ज।
3. नौ अगस्त 2014 को रोहतक पीजीआईएमएस थाने में धारा 379 व 420 के तहत केस दर्ज।
4. 27 फरवरी 2017 को भिवानी सिटी थाने में धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज।
5. 19 जनवरी 2018 को भिवानी सदर थाने में धारा 379-बी, 506 और 34 के तहत केस दर्ज।
6. 12 जनवरी 2018 को भिवानी सदर थाने में सशस्त्र अधिनियम और धारा 282 व 34 के तहत केस दर्ज।
7. 11 जनवरी 2018 को गुरुग्राम के सेक्टर-14 थाने में धारा 379 के तहत केस दर्ज।
8. 24 जनवरी 2018 को बौंदकलां थाने में धारा 379, 399, 402, 411 व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज।
9. 21 जनवरी 2018 को कनीना थाने में धारा 379 के तहत केस दर्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed