फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   26 youth passed CET after studying at Sankalp Library

Charkhi Dadri News: संकल्प पुस्तकालय में पढ़ाई कर 26 युवाओं ने उत्तीर्ण किया सीईटी

Mon, 08 Dec 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 08 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
26 youth passed CET after studying at Sankalp Library
संकल्प पुस्तकालय में परीक्षाओं की तैयारी करते हुए युवा।
चरखी दादरी। हरियाणा सामान्य पात्रता परीक्षा सीईटी के परिणाम ने जहां प्रदेशभर के युवाओं के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी, वहीं दादरी जिले के सांवड़ गांव में यह खुशी दोगुनी रही। गांव सांवड़ स्थित संकल्प पुस्तकालय में पढ़ाई करने वाले 26 विद्यार्थियों ने बिना किसी फीस, कोचिंग और लाइब्रेरी चार्ज दिए परीक्षा पास कर एक मिसाल कायम की है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के नाम पर महंगी कोचिंग और भारी-भरकम लाइब्रेरी फीस एक आम बात हो चुकी है, वहीं इन विद्यार्थियों ने साबित कर दिया कि अगर इरादा मजबूत हो तो सफलता के लिए सिर्फ मेहनत और सही दिशा काफी होती है। सीईटी उत्तीर्ण करने वाले देवेंद्र, सतपाल, मोहित, कर्ण, रवि, मनीष, राहुल, अरविंद, धीरज, अंकुश, हिमांशु, रजनू सहित अन्य ने संगठन और पुस्तकालय के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह सफलता केवल उनकी नहीं बल्कि पूरे गांव की है। संवाद
विज्ञापन




बगैर फीस मिल रहा शिक्षा का माहौल

सांवड़-कोहलावास बस स्टैंड पर संचालित संकल्प पुस्तकालय पूरी तरह निशुल्क है। यहां विद्यार्थियों से किसी प्रकार की फीस नहीं ली जाती। दूसरी तरफ जिले में निजी लाइब्रेरी 1500 से 2000 रुपये प्रति माह चार्ज कर रही हैं, लेकिन संकल्प पुस्तकालय युवाओं को पढ़ाई, वाई-फाई, करंट अफेयर्स सामग्री और परीक्षा सामग्री जैसी सभी सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध करवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




29 में से 26 ने पास की परीक्षा

परीक्षा से पहले जुलाई माह में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुस्तकालय 24 घंटे खोला गया। विद्यार्थियों ने भी अनुशासन और मेहनत के साथ तैयारी की। परिणाम भी शानदार आया। पुस्तकालय से 32 छात्रों ने फॉर्म भरा, जिनमें से 29 ने परीक्षा दी और 26 ने सफलता प्राप्त की। इनमें तीन विद्यार्थियों ने 70 से अधिक अंक हासिल किए हैं जबकि चार विद्यार्थी 60 से ज्यादा अंक लेकर उत्तीर्ण हुए।



सीईटी के समय लगाया था हेल्पडेस्क

इस पुस्तकालय का संचालन सेवा संकल्प संगठन द्वारा किया जा रहा है। संगठन की टीम में अध्यक्ष गौरव गर्ग, प्रधान अजय रंगा, निदेशक जतिन गर्ग, मास्टर दीपक, सतपाल और अन्य युवाओं की ओर से विद्यार्थियों को हर स्तर पर सहयोग किया गया। परीक्षा के फॉर्म भरवाने से लेकर एडमिट कार्ड वितरण, बस की बुकिंग और परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने तक की जिम्मेदारी भी संगठन ने संभाली। इतना ही नहीं, विद्यार्थियों की दिक्कतें दूर करने के लिए ऑनलाइन हेल्प डेस्क भी बनाया गया, जिस पर 65 से अधिक कॉल रिसीव हुईं।






मुख्य उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना है। यह केवल शुरुआत है और आगे की तैयारी के लिए भी पुस्तकालय पूरी तरह विद्यार्थियों के लिए खुला रहेगा। परीक्षा में असफल हुए विद्यार्थियों को हताश न होने की सलाह है और उन्हें फिर से तैयारी शुरू करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। दरवाजे सभी के लिए खुले हैं, बस जरूरत है लगातार प्रयास और विश्वास की।

- जतिन गर्ग, निदेशक, संकल्प पुस्तकालय सांवड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed