{"_id":"67006477bd661219500a0454","slug":"2500-security-force-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-124388-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चुनाव में 2500 सुरक्षाकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चुनाव में 2500 सुरक्षाकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था की कमान
Sat, 05 Oct 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 05 Oct 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
दादरी और बाढड़ा हलके में 52-52 क्रिटिकल बूथ, सभी पर अतिरिक्त पुलिस बल रहेगा तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। 5 अक्तूबर को होने वाले मतदान के दिन जिला और मतदान केंद्रों की सुरक्षा की कमान 2500 सुरक्षाकर्मी संभालेंगे। इनमें अर्धसैनिक बल, जिला पुलिस व होमगार्ड जवान शामिल हैं। चुनाव के मद्देनजर जिले में अर्धसैनिक बल की 7 कंपनियां पहुंची हैं। इनमें 637 जवान शामिल हैं। वहीं, करीब 500 होमगार्ड जवान भी चुनावी ड्यूटी के लिए दादरी पहुंच चुके हैं।
एसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में डीएसपी को नोडल पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव प्रक्रिया उचित व पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के साथ संपन्न हो। जिले के 484 बूथों में से 104 क्रिटिकल हैं। यहां अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। दादरी और बाढड़ा हलके की बात करें तो 52-52 क्रिटिकल बूथ हैं। इन बूथों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।
हर बूथ पर रहेंगे 6 जवान
हर मतदान बूथ पर 6 जवान होंगे, जिनमें से 4 जवान अर्धसैनिक बल के और 2 जवान स्थानीय पुलिस के होंगे। इसके अलावा होमगार्ड भी मतदान केंद्रों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। क्रिटिकल बूथों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
फोटो 10
जिले में पहुंचे अर्धसैनिक बल के जवान। संवाद