फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2500 jawan will secure election peace

Charkhi Dadri News: 2500 सुरक्षाकर्मी संभालेंगे चुनाव व्यवस्था की कमान

Wed, 02 Oct 2024 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 02 Oct 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
2500 jawan will secure election peace
104 क्रिटिकल बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात, होमगार्ड की टुकड़ियां भी पहुंचेंगी आज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। 5 अक्तूबर को होने वाले मतदान के मद्देनजर जिले में अर्धसैनिक बल की 7 कंपनियां पहुंच चुकी हैं। इन कंपनियों में 637 जवान शामिल हैं। वहीं, करीब 500 होमगार्ड जवान बुधवार को जिले में पहुंच जाएंगे। उसके बाद सुरक्षाकर्मियों की मतदान केंद्रों पर तैनाती कर दी जाएगी। करीब 2500 सुरक्षाकर्मी मतदान के दिन सुरक्षा की कमान संभालेंगे।
जिले के 484 बूथों पर मतदान होना है। मतदान के लिए दादरी हलके में 245 और बाढड़ा हलके में 239 बूथ बनाए गए हैं। अगर सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर गौर करें तो जिले में करीब 1250 पुलिसकर्मी तैनात हैं। इनके अलावा अर्धसैनिक बल की कंपनियों में 637 जवान पहुंचे हैं। इनके अलावा होमगार्ड की पांच टुकड़ियां बुधवार को जिले में पहुंच जाएंगी। इस प्रकार करीब 2500 सुरक्षाकर्मी निष्पक्ष और शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करवाएंगे।
विज्ञापन

चुनाव के मद्देनजर पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने मंगलवार शाम 5 बजे शहर में शांति मार्च निकाला। शांति मार्च की अगुवाई स्वयं एसपी पूजा वशिष्ठ ने की। इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होकर चुनाव संबंधी तैयारियों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अर्धसैनिक बल के जवानों को साथ लेकर जिले में शांति मार्च निकाला जा रहा है। इसके अलावा अर्धसैनिक बल के जवानों की नाकों पर भी तैनाती की गई है।

- डीएसपी को बनाया नोडल अधिकारी
एसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में डीएसपी को नोडल पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव प्रक्रिया उचित व पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के साथ संपन्न हो।

- दोनों हलकों में 104 बूथ हैं क्रिटिकल
जिले के 484 बूथों में से 104 क्रिटिकल हैं। यहां अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। दादरी और बाढड़ा हलके की बात करें तो 52-52 क्रिटिकल बूथ हैं। इन बूथों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।


एसपी पूजा वशिष्ठ ने कहा
दादरी जिले में अब तक अर्धसैनिक बल की 7 कंपनियां पहुंची हैं। इनमें 637 जवान हैं। करीब 2500 सुरक्षाकर्मी कानून व्यवस्था की कमान संभालेंगे। इनमें जिले में तैनात पुलिस जवानों के अलावा अर्धसैनिक बल और होमगार्ड जवान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कुछ शस्त्रधारकों को ही छूट दी गई है जबकि बाकी सभी लाइसेंसी हथियार जमा हो गए हैं। उन्होंने अपील की कि मतदाता पूरी निडरता के साथ अपने विवेक व स्वतंत्र रूप से मताधिकार का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक खबर पर विश्वास न करें।

फोटो 34
एसपी पूजा वशिष्ठ की अगुवाई में मंगलवार शाम दादरी शहर में शांति मार्च निकालते सुरक्षाकर्मी। संवाद
फोटो 35
रावलधी पुलिस नाके पर तैनात अर्धसैनिक बल के जवान। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed