फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   24.27 crore for mining jone

Charkhi Dadri News: चुनाव के बाद खनन प्रभावित गांवों में 24.27 करोड़ से होंगे विकास कार्य, खाका तैयार

Wed, 25 Sep 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 25 Sep 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
24.27 crore for mining jone
प्रस्तावित लीड:
विज्ञापन



- जिला खनन अधिकोष से अलग-अलग मदों के लिए आवंटित हो चुका बजट, आचार संहिता हटने के बाद लगेंगे टेंडर

- ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को खेल स्टेडियम, चौपाल,आंगबाडी केंद्र, फिरनी व जिम आदि की मिलेंगी सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। खनन प्रभावित गांवों में खनन अधिकोष से विकास की लकीर खींची जाएगी। प्रशासन ने इन गांवों में विकास कार्याें के लिए खनन अधिकोष से 24.27 करोड़ की राशि तय की है। इस धनराशि से गांवों में विभिन्न प्रकार के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इससे खनन क्षेत्र के समीपवर्ती गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। आचार संहिता हटने के बाद संबंधित विभाग टेंडर प्रक्रिया शुरू करेंगे।
बता दें कि जिले में 9 खनन क्षेत्र हैं। यहां खनन कार्य के एवज में मिलने वाले राजस्व में से 2 प्रतिशत राशि रॉयल्टी के तौर पर खनन अधिकोष में जमा करवाई जाती है। खनन विभाग के अनुसार इस वर्ष खनन अधिकोष में 24 करोड़ 27 लाख रुपये की राशि जमा हो पाई है। पिछले साल खनन कार्याें से प्रभावित गांवों में विकास के नाम पर 22 करोड़ की राशि खर्च की गई थी। इस वर्ष के लिए आवंटित की गई राशि से सड़कों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन, ओपन जिम हॉल व लाइब्रेरी आदि का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन



- इन सड़को का होगा कायाकल्प

जिला खनन अधिकोष से कलियाणा से आदमपुर रोड का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। इस पर 2 करोड़ 97 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इसी प्रकार झोझूकलां-खेड़ी बत्तर रोड की दशा सुधारने पर 1 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, अटेला खुर्द से अटेला कलां रास्ता निर्माण पर 14 लाख रुपये जबकि खेड़ी बूरा वाटर वर्कर्स से शिवधाम तक रास्ता निर्माण पर 2.60 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इन गांवों में बनेंगे सामुदायिक केंद्र
खनन अधिकोष से पिचौपा खुर्द और मैहड़ा गांव में 58-58 लाख से सामुदायिक केंद्र बनाए जाएंगे। मानकावास और पैंतावास में सामुदायिक भवन बनाने पर 50 लाख की ग्रांट खर्च की जाएगी। गांव चरखी में आधुनिक सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा और इसके निर्माण पर साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत आएगी। आधुनिक भवन का निर्माण होने के बाद गांव के लोग किसी भी समारोह के लिए इसका प्रयोग कर सकेंगे।



- जानिये...किस गांव में किस विकास कार्य पर कितनी राशि होगी खर्च

काम -गांव - तय राशि
खेल स्टेडियम चहारदीवारी- पांडवान - 18,00,000
- जिम निर्माण - मैहड़ा - 25,00,000
आंबेडकर भवन मरम्मत - मैहड़ा - 10,00,000
कुश्ती हॉल व शेड निर्माण - बलाली - 25,00,000
दादा सांगू सामुदायिक भवन - खेड़ी बूरा - 50,00,000
आंबेडकर भवन व पुस्तकालय - पिचोपा कलां - 53,00,000
पार्क निर्माण - बिरहीकलां - 20,00,000
पार्क निर्माण - बलाली - 30,00,000
इंडोर जिम हॉल निर्माण - असावरी - 2,50,000
स्टेडियम में जिम हॉल निर्माण - बिलावल - 34,0000 आंगबाड़ी केंद्र निर्माण - बिलावल - 1,30,000 आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण - झोझूकलां - 15,20,000 चौपालों की मरम्मत - चरखी - 20,00,000

हरिजन चौपाल निर्माण - तिवाला - 15,00,000
वर्सन:
जिले के 9 खनन क्षेत्रों से मिलने वाले कुल राजस्व का 2 प्रतिशत जिला खनन अधिकोष में जमा करवाया जाता है। विभाग इस राशि से हर साल खनन प्रभावित गांवों में विकास कार्य करवाता है। इस वर्ष कोष में 24 करोड़ से अधिक रुपये की राशि जमा हुई थी, जो विकास कार्यों के लिए आवंटित की जा चुकी है। आचार संहिता हटने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
-कोमल कुमार, जिला खनन निरीक्षक


फोटो: 32
गांव अटेला स्थित माइनिंग जोन। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed