फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   23 days broken record: 8 children and 29 women 94 infected

23 दिन का टूटा रिकॉर्ड, आठ बच्चों और 29 महिलाओं समेत 94 लोग मिले संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
23 days broken record: 8 children and 29 women 94 infected
कोरोना जांच के लिए सैंपल देती महिला। - फोटो : CharkhiDadri
23 दिन का टूटा रिकॉर्ड : आठ बच्चों और 29 महिलाओं 94 संक्रमित
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा मिले संक्रमित, 594 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में बुधवार को कोरोना ने पिछले 23 दिनों का रिकॉर्ड तोड़ा है। बुधवार को आठ बच्चों और 29 महिलाओं समेत 94 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 29 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। पिछले 23 दिनों में जिले का रिकवरी रेट 35.67 प्रतिशत है और इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने की है। शहर में 21 और गांवों में 73 नए केस मिले हैं।
सीएमओ ने बताया कि बुधवार को नए 94 केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5635 हो गई है। बुधवार को 681 नए सैंपल लिए हैं जिनमें से 594 की रिपोर्ट लंबित हैं। 599 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है। सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले से कुल 324679 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कोरोना पॉजिटिव जो केस मिले हैं उनकी उम्र 3 से 75 वर्ष के बीच है। गत 14 जनवरी को एक दिन में 81 लोग संक्रमित मिले थे और यह आंकड़ा 19 जनवरी को टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एमसी कॉलोनी और प्रेम नगर में अधिक केस
शहर में बुधवार को जो 21 केस मिले हैं उनमें सात एमसी कॉलोनी और प्रेम नगर के रहने वाले हैं। एमसी कॉलोनी में पांच और प्रेम नगर में दो लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा घिकाड़ा रोड, गांधी नगर, वार्ड-17, मेजबान चौक, बस स्टैंड क्षेत्र, रंगली मंदिर आदि क्षेत्रों में नए केस सामने आए हैं।
- बौंदकलां, सांवड़ और अचीना में लगातार मिल रहे केस
ग्रामीण क्षेत्रों की अगर बात करें तो बौंदकलां, सांवड़ और अचीना हॉट स्पॉट बने हैं। बुधवार को अचीना में 5, बौंदकलां में 7 और सांवड़ में छह केस सामने आए हैं। इनके अलावा काकड़ोली हुक्मी और जीतपुरा में 3-3 केस मिले हैं। बुधवार को दुधवा, नरसिंहवास, समसपुर, डलानवास, कलाली, कादमा, अख्तायरपुरा, मोरवाला, घसोला, बलकरा, मंदोली, रासीवास, धनासरी, मांढी केहर, बरसाना, गोपी, बेरला, खेड़ी बूरा आदि गांवों में कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं।
- दो हजार लोगों का किया वैक्सीनेशन
बुधवार को जिले में दो हजार लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। 17 स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आउटरीच सेशन भी लगाए। किशोरों का विभाग की तरफ से बुधवार को घर-घर जाकर टीकाकरण किया। सीएमओ ने बताया कि दूसरी डोज के लक्ष्य को पूरा करने पर फोकस है।

---
वर्जन::
बुधवार को जिले में कोरोना के 94 नए केस मिले हैं जबकि 29 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। अभी 594 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं जो वीरवार दोपहर तक आने का अनुमान है।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed