{"_id":"66d659b29b84db52100790b7","slug":"225-bed-hospital-will-make-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-122748-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार को रखी जाएगी 225 बेड के अस्पताल की नींव : महंत राजेंद्र दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार को रखी जाएगी 225 बेड के अस्पताल की नींव : महंत राजेंद्र दास
Tue, 03 Sep 2024 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
जटेला धाम स्थित महंत नितानंद की अमरपुरी। स्रोत: आश्रम
स्वामी नितानंद महाराज के 225वें निर्वाण दिवस पर रखी जाएगी 225 बेड के हॉस्पिटल की नींव : महंत राजेंद्र दास
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जटेला धाम के पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास महाराज की अगुवाई में स्वामी नितानंद महाराज के 225वें निर्वाण दिवस पर 225 बेड के अस्पताल की नींव रखी जाएगी। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी महंत राजेंद्र दास ने दी।
आश्रम से प्राप्त जानकारी अनुसार, दो दिवसीय महोत्सव की शुरुआत तीन सितंबर को प्रातः 10 बजे अखंड पाठ से होगी। सायं तीन बजे से मकान साहेब माजरा से जटेला धाम तक श्रद्धालु शोभायात्रा निकालेंगे। चार सितंबर को प्रातः आठ बजे आरती एवं भोग और सुबह नौ बजे भंडारा और उसके बाद 10 बजे सत्संग होगा। दोपहर 12 बजे स्वामी नितानंद की पुण्य स्मृति में 225 बेड के अस्पताल की नींव रखी जाएगी। इसमें महंत राजेंद्र दास का सानिध्य रहेगा। अपराह्न तीन बजे दो दिवसीय महोत्सव का समापन संध्या आरती के साथ होगा।
फोटो 17
जटेला धाम स्थित महंत नितानंद की अरमपुरी। स्रोत : आश्रम