{"_id":"687d3c22c06f0af3c9047c75","slug":"2-lakh-water-connection-will-be-checked-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-141029-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सुचारु पेयजल आपूर्ति के लिए 2 लाख कनेक्शन का होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सुचारु पेयजल आपूर्ति के लिए 2 लाख कनेक्शन का होगा सर्वे
Mon, 21 Jul 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
एक्सकलूसिव
फोटो 08
शहर के मुख्य चंपापुरी जलघर का पानी भंडारण टैंक। संवाद
- जल जीवन मिशन के तहत शहर के 21 वार्डाें और 168 गांवों में होगा सर्वे, लीकेज और अवैध पेयजल कनेक्शनों की संख्या चलेगी पता
- टीम मौके पर ही जारी कर देगी नया पेयजल कनेक्शन, एक से शुरू होगी कवायद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जल जीवन मिशन योजना के तहत अब जिले में पेयजल आपूर्ति सुव्यस्थित एवं सुचारु होगी। इसके तहत नए कनेक्शन दिए जाएंगे जबकि पुराने कनेक्शनों की जांच की जाएगी। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग शहर व गांवों के करीब 2 लाख पेयजल कनेक्शनों का सर्वे करवाएगा। इससे अवैध और लीकेज कनेक्शनों का पता चलेगा जबकि कनेक्शन संख्या बढ़ने पर विभाग का राजस्व भी बढ़ेगा।
चरखी दादरी जिले में 168 ग्राम पंचायतें हैं। शहर में 21 वार्ड हैं। 60 जलघरों से यहां पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। सर्वे का कार्य स्वयंसेवी युवा करेंगे। इसके लिए युवाओं से माई भारत पोर्टल के माध्यम से आवेदन मांगे जा रहे हैं।
जल जीवन मिशन योजना पर 2020 से काम चल रहा है। इस योजना के तहत हर घर तक नल के जरिये पानी पहुंचाना है। वहीं, आबादी के अनुरूप नए जलघर बनाए जा रहे हैं। पुराने जलघरों को मरम्मत के साथ अपग्रेड किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा, जलघरों में नई एवं बड़ी क्षमता की मोटरें लगाई जा रही हैं। योजना के तहत दादरी जिले में करीब 1.76 लाख मीटर लंबी नई पेयजल लाइन बिछाई गई है। करीब 30 जलघरों का सुधारीकरण किया जा रहा है। यह जलघर 45 साल पहले बने थे। उस समय आबादी काफी कम थी। अब आबादी बढ़ने की वजह से पेयजल आपूर्ति में भी सुधार एवं विस्तार के लिए इन्हें अपग्रेड किया जा रहा है। इसके तहत साथ लगतीं नहरों से जलघरों तक पाइपलाइन बिछाई गई हैं। ताकि, जलघरों में समय पर पानी भरता रहे।
- मुख्यालय ने दिए स्वयंसेवकों की नियुक्ति के आदेश
मुख्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार शहरों और ग्राम पंचायतों में स्वयंसेवकों की नियुक्ति कर सर्वे का कार्य करवाया जाएगा। एक से 31 अगस्त तक अनुभव एवं सीखना कार्यक्रम के तहत स्वीकृत गतिविधियों का क्रियान्वयन होगा। एक से 4 अगस्त तक स्वयंसेवकों को विभागीय कार्यों, पेयजल योजनाओं, प्रयोगशालाओं, जल एवं स्वच्छता संगठनों, ग्राम जल समितियों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- 5 अगस्त से पहुंचेंगे घर-घर
नियुक्त स्वयंसेवक पांच से 26 अगस्त तक स्वयंसेवक घर-घर जाकर पेयजल कनेक्शन की स्थिति, लीकेज, अस्वच्छ कनेक्शन और जल परीक्षण से जुड़ा सर्वे करेंगे। इसके लिए निर्धारित प्रफॉर्मा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से भरा जाएगा। 27 से 31 अगस्त तक दस्तावेजों का संकलन, प्रस्तुतीकरण की जांच और सुधार का कार्य होगा।
- 28 जुलाई तक मांगे गए हैं आवेदन
शुरुआत में ब्लॉक स्तर पर कुछ पंचायतें के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सर्वे के लिए इच्छुक युवा 28 जुलाई तक माई भारत पोर्टल की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। सर्वे कार्य पूरा करने वाले युवाओं को भारत सरकार और विभाग की ओर से प्रमाणपत्र मिलेगा। यह प्रमाणपत्र भविष्य में सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, उच्च शिक्षा और रोजगार में उपयोगी होगा।
वर्सन
जल जीवन मिशन योजना के तहत सर्वे करवाया जाएगा। पेयजल आपूर्ति के ढांचे को पटरी पर लाने के लिए कनेक्शनों की स्थिति जांची जाएगी। नए कनेक्शन भी दिए जाएंगे।
-राजू भूम्भक, जिला सलाहकार, जल जीवन मिशन