कॉलेजों में यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए जनता कॉलेज में 1740 उम्मीदवार आवेदनों कर चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि दो सितंबर है। पहली मेरिट लिस्ट आठ सितंबर को जारी की जाएगी। कॉलेज में शुक्रवार शाम तक 41 उम्मीदवारों के आवेदनों की जांच की गई। एपीजे कन्या कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में अब तक 456 छात्राओं ने आवेदन किए गए हैं।
जनता कॉलेज में 1740 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। बीए प्रथम वर्ष में 1240 आवेदन आए हैं। इसी प्रकार बीएससी नॉन मेडिकल संकाय में 305, बीएससी मेडिकल संकाय में 81 और बीकॉम प्रथम वर्ष में 114 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। शुक्रवार को 41 आवेदनों की ऑनलाइन जांच की गई। वहीं, एपीजे कन्या कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में अब तक 456 आवेदन आए हैं। बीएससी प्रथम वर्ष के लिए 75 और बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए 41 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। जनता कॉलेज एडमिशन को-ऑडिनेटर डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि दो सितंबर है। अब आठ सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। पहली मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवार 13 सितंबर तक अपनी दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट 15 सितंबर को जारी की जाएगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार 18 सितंबर तक फीस जमा करवा सकेंगे।