फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   16 year old boy died due to drowning

जोहड़ में डूबा किशोर: भैंस को बचान के चक्कर में गई जान, दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव

Mon, 25 Aug 2025 11:11 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 25 Aug 2025 11:11 AM IST
सार

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद नकुल को पानी से बाहर निकाला जा सका। उसे बेहोश अवस्था में बौंद कलां सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
16 year old boy died due to drowning
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

गांव साकरोड़ में भैंस को पानी पिलाने गए छात्र नकुल उम्र 16 साल की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। मृतक का दादरी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बौंद कलां पुलिस थाना से जांच अधिकारी एचसी भगवान ने बताया कि नकुल रविवार को दिन में भैंस को जोहड़ में पानी पिलाने गया था। इसी बीच भैंस जोहड़ के बीच में चली गई। वह भैंस को निकालने के लिए जोहड़ में प्रवेश कर गया। वह तैरना नहीं जानता था। इसके चलते वह गहरे पानी में डूब गया। जोहड़ किनारे बैठे अन्य पशुपालक नकुल को बचाने के लिए जोहड़ में कूद पड़े। 

विज्ञापन


करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद नकुल को पानी से बाहर निकाला जा सका। उसे बेहोश अवस्था में बौंद कलां सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दादरी नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन


12वीं में पढ़ता था नकुल 

नकुल कक्षा बारहवीं में पढ़ता था। उसके पिता संदीप मजदूरी करते हैं।  हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed