{"_id":"61799ce791c7c81d071bd7c8","slug":"16-new-dengue-cases-found-figure-reached-163-charkhidadri-news-hsr6155430189","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 16 नए केस मिले, आंकड़ा पहुंचा 163","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 16 नए केस मिले, आंकड़ा पहुंचा 163
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिले में डेंगू का कहर लगातार जारी है। बुधवार को डेंगू के 16 नए मामले सामने आए हैं और इसके बाद डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 163 हो गई है। पिछले साल की तुलना में यह आंकड़ा अधिक है। फिलहाल जिले में 43 डेंगू के मरीज उपचाराधीन हैं और इसकी पुष्टि डेंगू नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल आठ सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं।
डेंगू नोडल अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 16 लोगों की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार तक जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 147 थी जो बुधवार को नए केस मिलने के बाद बढ़कर 163 हो गई। डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि सैंपलिंग लगातार जारी है और प्लॉटों से पानी निकासी के लिए प्रशासन को रिमाइंडर भी भेज दिया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार एंटी लारवा गतिविधियां कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस साल अब तक डेंगू जांच के लिए 450 सैंपल लिए जा चुके हैं जबकि पिछले साल 27 अक्तूबर तक 148 सैंपल लिए गए थे। उन्होंने बताया कि पिछले साल 27 अक्तूबर तक 92 लोग डेंगू संक्रमित मिले थे जबकि पिछले साल कुल 369 सैंपल लिए गए थे।