फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   14 roads will be constructed with Rs 19.72 crore

Charkhi Dadri News: 19.72 करोड़ रुपये से बनेंगी 14 सड़कें

Sun, 31 Aug 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 31 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
14 roads will be constructed with Rs 19.72 crore
दादरी क्षेत्र की जर्जर सड़क।
चरखी दादरी। जिले की 14 जर्जर सड़कों की जल्द ही दशा सुधारी जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग निविदा प्रक्रिया पहले पूरी कर चुका है और अब एजेंसियों को कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं। करीब 46 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के निर्माण पर 19.72 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसके बाद प्रतिदिन करीब 20 हजार वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि जिले की कई सड़कें लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं। वहीं, मानसून सीजन में तो इनकी हालत और खराब हो गई है। इन सड़कों पर हर 10 से 20 मीटर की दूरी में गड्ढे बने हुए हैं और इसके चलते वाहन चालक परेशान हैं। दूसरी ओर, जिलावासी लंबे समय से इन सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं। वहीं, लोगों की मांग पर संज्ञान लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से इन सड़कों के पुनर्निर्माण की योजना व एस्टीमेट तैयार किए गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद प्रपोजल मुख्यालय भेजा गया और वहां से स्वीकृति मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया पूरी की गई। करीब बीस दिन पहले ही विभाग की ओर से निविदा प्रक्रिया सिरे चढ़ाई गई और अब एजेंसी को कार्यादेश जारी किए गए हैं। अधिकारियों की मानें तो अगले बीस दिन के अंदर एजेंसी धरातल पर सड़कों के निर्माण की कवायद शुरू कर देगी और अधिकतम छह माह के अंदर सभी सड़कों का निर्माण करवा दिया जाएगा। इसके बाद वाहन चालकों को यहां से गुजरते समय हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों के लोगों को मिलेगी राहत : सड़कों का पुनर्निर्माण होने से 30 से अधिक गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। इनमें इमलोटा, बिगोवा, पैंतावास, अखत्यारपुरा, कमोदा, अटेला, सांतौर, मिर्च, सौंप-कासनी, बौंदकलां, मालकोष, उण, रणकोली, मिर्च, बिरहीकलां, शीशवाला, तिवाला, लांबा व कोहलावास गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed