फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   1225 bags of urea fertilizer distributed in two days, next consignment to arrive tomorrow

Charkhi Dadri News: दो दिन में यूरिया खाद के बांटे 1225 बैग, कल तक पहुंचेगी अगली खेप

Wed, 24 Dec 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 24 Dec 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
1225 bags of urea fertilizer distributed in two days, next consignment to arrive tomorrow
चरखी दादरी। गत दो दिनों के दौरान दादरी शहर में 1,225 यूरिया के बैग बांटे गए। अब दो दिन में यूरिया की एक और खेप पहुंचेगी। इस माह मेंं यूरिया की खपत ज्यादा है जबकि आवक कम हो रही है। किसान संगठनों ने सरकार से पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध करवाए जाने की मांग की है। जिले में इस माह 10 हजार एमटी यूरिया खाद की जरूरत है। अब तक करीब छह हजार एमटी यूरिया की आवक हुई है।
विज्ञापन

- विदित रहे जिले में पैक्स समितियों व शहर में जमींदारा सोसायटी की ओर से खाद का वितरण किया जाता है। किसान इस सरसों व गेहूं की सिंचाई करने में लगे हैं। सिंचाई के दौरान किसान यूरिया खाद का छिड़काव करते हैं। मेरी फसल, मेरा पोर्टल पर दर्ज जमीन के विवरण के हिसाब से यूरिया वितरित की जा रही है।
विज्ञापन


इस समय गेहूं की बिजाई का पछेता समय जारी है। अधिकतर किसान बिजाई का काम पूरा कर चुके हैं। यूरिया खाद की जरूरत दिसंबर व जनवरी माह तक बनी रहेगी। किसान पहली व दूसरी सिंचाई के दौरान यूरिया खाद का छिड़काव करते हैं। जनवरी माह तक खाद की जरूरत कम होती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद मंगवानी चाहिए। सरकार खाद-बीज समय पर सस्ते दामों में उपलब्ध करवाए। किसान का आर्थिक हालत आज बेहद खराब है। सरकार को किसान की फसल में नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।

-- हरपाल सिंह भांडवा, भाकियू अध्यक्ष
वर्सन :
दो दिन में यूरिया की अगली खेप पहुंचेगी। यूरिया की कमी नहीं रहने दी जाएगी। किसान रासायनिक खादों का कम से कम इस्तेमाल करें।-- कृष्ण कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed