{"_id":"66c52820c0c14fbae501c684","slug":"12-teams-will-go-to-hisar-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-122205-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जोन स्तरीय स्पर्धाओं में आज दमखम दिखाएंगी जिले की 12 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जोन स्तरीय स्पर्धाओं में आज दमखम दिखाएंगी जिले की 12 टीमें
Wed, 21 Aug 2024 05:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
हिसार में आज से शुरू होंगी जोन स्तरीय स्पर्धाएं, दादरी जिले की टीमें रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला स्तरीय स्पर्धा में चैंपियन रहीं जिले की 12 टीमें बुधवार को हिसार में होने वाली जोन स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इसमें अपना खेल कौशल दिखाएंगी। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी संधूबाला ने दी।
उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को जिले में कबड्डी, खो-खो, हैंडबॉल, फुटबाल, बास्केटबाल और वॉलीबाल आदि छह खेल स्पर्धाएं करवाई गईं। इसमें जिले की लड़के व लड़कियों की टीमों ने भाग लिया। टीमों ने अपना खेल कौशल दिखाकर जोन स्तर प्रतियोगिता के लिए प्रयास किया। सभी खेलों से 12 टीमों का चयन किया गया। इसमें हर खेल की एक पुरुष व एक महिला टीम शामिल है।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जोन स्तर की प्रतियोगिताएं बुधवार को हिसार में आयोजित की जाएंगी। इसमें जिले के खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। इस स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को राज्य स्तरीय स्पर्धा में खेलने का मौका मिलेगा। डीएसओ ने टीमों को स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।