{"_id":"66f33f65217b1e9d4f0b80a4","slug":"115-buses-for-polling-parties-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-123885-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 115 बसें और 65 छोटे वाहन पोलिंग पार्टियों को पहुंचाएंगे मतदान बूथों तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 115 बसें और 65 छोटे वाहन पोलिंग पार्टियों को पहुंचाएंगे मतदान बूथों तक
Wed, 25 Sep 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 25 Sep 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
- जिला प्रशासन की तरफ से आरटीए और रोडवेज डिपो अधिकारियों के पास भेजी गई मांग, 10 रोडवेज बसें मंगलवार से करवाई गईं उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के दोनों हलकों में होने वाले विधानसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए 180 वाहनों की जरूरत पड़ेगी। जिला प्रशासन आरटीए और रोडवेज डिपो अधिकारियों के पास वाहनों संबंधी मांग भेज चुका है। वहीं, इस पर संज्ञान लेते परिवहन विभाग ने 10 बसें मंगलवार से ही प्रशासन को मुहैया करवा दी हैं।
बता दें कि 5 अक्तूबर को चुनाव होना है। चार अक्तूबर की शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने मतदान बूथों पर पहुंच जाएंगी। पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन को 115 बसों और 65 छोटे वाहनों की जरूरत पड़ेगी। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार आरटीए व परिवहन विभाग ने वाहनों की सूची बनाकर संबंधित अधिकारियों को भेज दी है।
आरटीए सह सचिव ने बताया कि सभी स्कूल संचालकों को जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से भेजे गए आदेश पत्र की प्रति भेजी जा चुकी है। इसके जरिये स्कूल संचालकों को चुनाव के लिए बस मुहैया करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 47 बसें बाढड़ा और 50 बसें दादरी विधान सभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों के लिए हायर की जाएंगी। इनके अलावा 10 रोडवेज बसें चुनाव संपन्न होने तक सेना व पुलिस के जवानों के लिए उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा 18 बसें रिजर्व रखी जाएंगी ताकि जरूरत होने पर उनका इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन
- 10 बसें 11 दिनों तक रहेंगी जिला प्रशासन के पास
जिला निर्वाचन अधिकारी ने परिवहन विभाग से 10 अतिरिक्त बसों की मांग की थी, जिसे दादरी डिपो के अधिकारियों ने पूरा कर दिया है। दादरी डिपो की ओर से 10 बसें मंगलवार को जिला प्रशासन को दी गई हैं। ये बसें अगले 11 दिनों तक प्रशासन के पास रहेंगी।
- लोकल रूटों की सेवाओं पर पड़ेगा असर
परिवहन विभाग के 10 बसों को चुनावी ड्यूटी पर भेजने के बाद रोडवेज डिपो में सवारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुछ बसें रिजर्व भी रखी जानी हैं और इन बसों को लोकल रूटों से हटाया जाएगा। ऐसे में लोकल रूटों के यात्रियों को बसों की कमी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वर्सन:
जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के बाद 115 स्कूली बसों और 65 छोटे वाहनों की व्यवस्था कर दी है। सभी वाहन चालकों को समय पर नियमानुसार भुगतान किया जाएगा।
-बलबीर सिंह, आरटीए सहसचिव, चरखी दादरी
फोटो 38
बस स्टैंड परिसर में खड़ीं रोडवेज बसें। संवाद