{"_id":"68bf39ab41e0e94c8509b605","slug":"11-streets-will-be-built-with-rs-105-crore-work-will-start-in-10-days-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-144307-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 1.05 करोड़ से बनेंगी 11 गलियां, 10 दिन में शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 1.05 करोड़ से बनेंगी 11 गलियां, 10 दिन में शुरू होगा काम
Tue, 09 Sep 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
शहर के लोहारू रोड क्षेत्र में कच्ची गली।
चरखी दादरी। मानसून सीजन में करीब डेढ़ माह के ब्रेक के बाद अब शहर में विकास कार्य फिर से रफ्तार पकड़ेंगे। 10 दिन के अंदर नगर परिषद की ओर से शहर में गलियों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। करीब दो से तीन माह के अंदर एजेंसी 11 गलियों का निर्माण कार्य पूरा कर देंगी और उसके बाद प्रतिदिन करीब साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों को फायदा होगा।
बता दें कि मई और जून में नगर परिषद की ओर से शहर में करीब दस करोड़ के विकास कार्याें की निविदा आमंत्रित की गई थीं। इनमें से करीब पांच करोड़ रुपये के विकास कार्याें पर काम शुरू करवा दिया गया था जबकि इतनी ही राशि के विकास कार्याें के कार्यादेश जारी नहीं हो पाए थे। इसके बाद मानसून सीजन शुरू हो गया और कार्यादेश जारी होने के बाद भी एजेंसियां काम शुरू नहीं कर पाईं।
वहीं, जो कार्य शुरू नहीं हो पाए उनमें 11 गलियों का निर्माण भी शामिल है। अब पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं हुई है और मौसम भी साफ है। इसके चलते अब नगर परिषद अधिकारियों ने पहले गलियों का निर्माण कार्य शुरू करने की तैयार कर ली है। इसके लिए अंतिम औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और एक सप्ताह के अंदर इन्हें पूरा कर लिया जाएगा। नगर परिषद अधिकारियों का दावा है कि दस दिन के अंदर शहर में गलियों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
- नई वैध कॉलोनियों में भी जल्द होंगे विकास कार्य
नगर परिषद के अधिकारियों की योजना के अनुसार वैध की गई नई कॉलोनियों में भी जरूरत अनुसार अब विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके लिए पार्षदों से मांगें भी ली जाएंगी। हालांकि इन कॉलोनियों में एक-एक मुख्य गली को पहले ही पक्का करवाया जा चुका है और अब अन्य गलियों के निर्माण के प्रस्ताव भी तैयार किए जाएंगे।
- पांच से 15 लाख तक आएगी गली निर्माण पर लागत
शहर में नई गलियां बनाने का काम जल्द पूरा कराने की योजना है। किसी गली के निर्माण पर 5 तो किसी के निर्माण पर 15 लाख रुपये लागत आएगी। साथ ही नगर परिषद अधिकारी क्षतिग्रस्त गलियों की तरफ भी अब ध्यान देकर दशा सुधरवाएंगे।
मानसून सीजन के चलते विकास कार्य धीमे हो गए थे, जो अब मौसम अनुकूल होने पर रफ्तार पकड़ेंगे। जल्द ही एजेंसियां गली निर्माण कार्य शुरू करवा देंगी और इसके बाद लोगों को दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेंगी।
-बक्शीराम सैनी, प्रधान, दादरी नगर परिषद