फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   105 year old Rambai of Charkhi Dadri reached the reality show

उपलब्धि: चार पीढ़ियों के साथ रियल्टी शो में पहुंचीं 105 वर्षीय रामबाई, बॉलीवुड के दिग्गज जज्बा देख हुए हैरान

Tue, 12 Jul 2022 02:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Jul 2022 02:12 AM IST
सार

गायक हिमेश रेशमिया, पूर्व महिला क्रिकेटर मिताली राज व अभिनेत्री तापसी पन्नू समेत दर्शक रामबाई की सफलता के मुरीद हो गए। उन्होंने रामबाई की दिनचर्या के साथ डाइट की भी जानकारी ली। 

विज्ञापन
105 year old Rambai of Charkhi Dadri reached the reality show
रियल्टी शो में परिजनों के साथ पहुंचीं रामबाई और शो के प्रतिभागी व बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गत माह मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाली हरियाणा के चरखी दादरी के कादमा गांव निवासी 105 वर्षीय रामबाई सोनी पर प्रसारित होने वाले रियल्टी शो सिंगर सुपरस्टार-2 में स्पेशल गेस्ट पर्सनेल्टी के तौर पर पहुंचीं। शो में रामबाई के परिवार की चार पीढ़ियों को देखकर बॉलीवुड के दिग्गज चकित रह गए। इतना ही नहीं, बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया और अभिनेत्री तापसी पन्नू समेत पूर्व महिला क्रिकेटर मिताली राज तो रामबाई के जज्बे के मुरीद हो गए। 

विज्ञापन


सिंगर सुपरस्टार-2 के इस शो का प्रसारण गत नौ जुलाई को सोनी चैनल पर हुआ है। इस शो में रामबाई अपनी एक बेटी समेत दोहती शर्मिला और दोहती की बेटी के साथ पहुंची। सबसे पहले स्क्रिन पर रामबाई की ओर से लिखी गई सफलता की इबारत को दर्शकों के सामने दिखाया गया। इसके बाद हिमेश रेशमिया, मिताली राज और तापसी पन्नू को जब एंकर आदित्य ने बताया कि रामबाई 105 वर्ष की हैं और उन्होंने 104 वर्ष की उम्र में खेलना शुरू किया तो वो आश्चर्यचकित रह गए। 
विज्ञापन


हिमेश रेशमिया ने उनसे पूछा- दादी आप क्या खाती हैं? इस पर रामबाई ने जवाब दिया कि कुछ खास नहीं, बस देसी खाना जैसे चूरमा, घी, दाल, दलिया, दूध...। वहीं, शो के एंकर आदित्य ने उनसे दिनचर्या पूछी। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने तो उन्हें बेमिसाल दादी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिताली राज बोलीं : दादी आप पहले मिल जाती तो 20 साल बढ़ जाता मेरा क्रिकेट कॅरिअर 
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भी रामबाई से मुखातिब हुईं। मिताली राज ने हाल ही में संन्यास लिया है और मजाकिया अंदाज में उन्होंने रामबाई को कहा कि दादी अगर आप मुझे पहले मिल जातीं तो मेरा क्रिकेट कॅरिअर 20 साल और बढ़ जाता। 


मंच पर हरियाणवी गीत और पहनावा से बिखरी छटा 
जब रियल्टी शो के जज और गेस्ट को पता चला कि रामबाई गाने का भी शौक रखती हैं, तो उन्होंने एक गीत की फरमाइश कर डाली। इस पर रामबाई ने हरियाणवी गीत ल्याइयों री मेरी ऊटडी... की दो लाइनें सुनाईं, जिसके बाद वहां मौजूद दिग्गजों ने खड़े होकर उनकी हौसलाअफजाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed