फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   100% vactination in kiskhanda villege in charkhi dadri

शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करवाने वाला दूसरा गांव बना किष्कंधा

Sat, 10 Jul 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
100% vactination in kiskhanda villege in charkhi  dadri
जिले के गांव किष्कंधा में भी 18 वर्ष से अधिक आयु के शत-प्रतिशत लोग वैक्सीनेशन करवा चुके है। ऐसा करने वाले किष्कंधा जिले का दूसरा गांव है। गांव की जनसंख्या 1203 है और इनमें से 821 लोग 18 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। गांव में 18 से 45 वर्ष तक की उम्र के 360 लोग हैं जिनमें 187 पुरुष और 173 महिलाएं हैं। 45 प्लस आयुवर्ग के लोगों की संख्या 461 है जिनमें 230 पुरुष और 231 महिलाएं हैं। गांव निवासी जोगेंद्र और गोपीचंद को वैक्सीन लगाने के साथ मुहिम पूरी की गई है।
विज्ञापन

दादरी में कुछ दिनों पहले ही बाढड़ा पीएचसी के तहत आने वाले गोविंदपुरा गांव के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य प्राप्त किया गया था और शुक्रवार को बाढड़ा पीएचसी के अंतर्गत आने वाले दूसरे गांव किष्कंधा में भी 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्सीन लगा दी गई है।
विज्ञापन

वैक्सीन अभियान की मार्च माह में हुई शुरुआत हुई थी और इसके बाद जिला में वैक्सीनेशन का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। इस दौरान कई बार ऐसा समय भी आया जब जिला में वैक्सीन की कमी हो गई। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कभी इस काम में कोताही नहीं की। उन्हीं की कड़ी मेहनत के कारण आज जिला के अन्य कई गांव भी पूरी तरह वैक्सीनेट होने की ओर बढ़ रहे हैं। अभी तक जिला के 24 गांव ऐसे हैं जहां 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्सीन लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

79 प्रतिशत लोगों को लग चुकी है वैक्सीन
जिला की जनसंख्या के अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु के 3 लाख 43 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अब तक सभी आयुवर्ग के लगभग 79 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है। दो लाख 68 हजार से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, जिनमें से लगभग 2 लाख 27 हजार को पहली और 41 हजार को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। जिला के 18 से 44 वर्ष तक के लगभग 1 लाख 11 हजार, 45 से 59 वर्ष के लगभग 69 हजार और 60 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 79 हजार लोगों को वैक्सीन लगा दी गई है।
24 गांवों में 45 प्लस लोगों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन
जिला के कुल 172 गांवों में से मंदौली, अचीना, खातीवास, सांवड, लांबा, मिसरी, ऊण, संतोखपुरा, गोठडा, महराणा, दातौली, नौरंगाबास राजपूतान, बादल, गुडान अहीर, रामपूरा, मांढी पिरानु, गोविंदपुरा, लोहरवाड़ा, दूधवा, नरसिंहवास, बरसाना, रासीवास, डोहकी और सांकरोड़ गांव में 45 वर्ष से अधिक आयु के शत प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन कर दिया गया है।
लोगों को जागरूक करने का मिला सुखद परिणाम
बाढड़ा पीएचसी इंचार्ज डॉ. भूपेंद्र ने गोविंदपुरा व किष्कंधा गांव में वैक्सीन का कार्य पूरा होने को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि शुरुआत में कई लोगों ने वैक्सीन लगाने के लिए मना भी किया। लेकिन हमारी टीम ने हौंसला नहीं छोड़ा और लोगों को वैक्सीन के फायदे बताते हुए उनको जागरूक किया। लोगों को हमारी बात समझ में आई और उसीका नतीजा है कि आज बाढड़ा पीएचसी के अंतर्गत आने वाले दो गांवों में शत प्रतिशत वैक्सीन लगाने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है।

छह हजार डोज मिलीं, एक दिन में 5219 लोगों को लगे टीके
बीते दो दिन धीमा रहने के बाद वैक्सीनेशन अभियान ने शुक्रवार को रफ्तार पकड़ी। जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि वीरवार शाम उनके पास वैक्सीन की छह हजार डोज पहुंची थीं जिनमें पांच हजार कोविशील्ड और एक हजार को-वैक्सीन थीं। उन्होंने बताया कि वैक्सीन की खेप आने पर शुक्रवार को 18 स्वास्थ्य केंद्रों पर 5219 लोग कवर किए गए। उन्होंने बताया कि 18 प्लस आयुवर्ग के 2652 और 45 प्लस आयुवर्ग के 2567 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, सीएमओ डॉक्टर सुदर्शन पंवार ने बताया कि शुक्रवार को दूसरे दिन भी जिले में कोई नया कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed