फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   1 arrested in wine selling

Charkhi Dadri News: शराब की अवैध बिक्री करता शख्स गिरफ्तार

Tue, 17 Sep 2024 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 17 Sep 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
1 arrested in wine selling
कादमा में गोशाला रोड से पकड़े गए आरोपी से देसी शराब की 36 बोतलें बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा/कादमा। गांव कादमा में गोशाला रोड पर शराब की अवैध बिक्री कर रहे एक शख्स को पुलिस ने दबोचा है। उसके पास से टीम को देसी शराब की 36 बोतलें बरामद हुई हैं। आरोपी के खिलाफ बाढड़ा थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को कादमा रोड पर गश्त कर रही टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक शख्स गोशाला रोड पर शराब की अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर मौके से भागने लगा। तभी टीम ने उसे दबोच लिया और पूछताछ की। उसने अपनी पहचान कादमा निवासी शेरसिंह के रूप में बताई। बाद में टीम को मौके पर तीन गत्तों में रखीं शराब की बोतलें मिलीं। इनकी जांच करने पर देसी शराब की 36 बोतलें बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed