फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Weather is on radar in Hisar too, calculation will be done every day

Chandigarh-Haryana News: हिसार में भी माैसम रडार पर, हर दिन होगा हिसाब

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम विभाग अब ज्यादा स्टीक पूर्वानुमान लगा सकेगा। भारी बारिश और चक्रवाती तूफानों की अब सही जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए मौसम विभाग का चंडीगढ़ कार्यालय हिसार में एक डॉप्लर रडार स्थापित करने जा रहा है।
विज्ञापन

यह रडार अत्याधुनिक मौसम निगरानी प्रौद्योगिकी से लैस होगा जो चक्रवात, भारी वर्षा व तूफान जैसी गंभीर मौसम की घटनाओं का पूर्वानुमान देगा और हर दिन इनका हिसाब भी रखेगा। इस रडार की रेंज करीब 150 किलोमीटर होगी जो दक्षिण हरियाणा और पड़ोसी राज्यों के क्षेत्र को भी कवर करेगा।
विज्ञापन

हरियाणा के हिसार में लगने वाला उपकरण केंद्र सरकार के मिशन मौसम के तहत स्थापित किया जाएगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि अभी रडार की जद में हरियाणा की 80-90 फीसदी आबादी है। दिल्ली में स्थापित रडार से हरियाणा का काफी इलाका कवर होता है। हिसार में रडार लगने से हरियाणा का पूरा क्षेत्र दायरे में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अत्याधुनिक टूल है जिसकी मदद से बड़ी आपदाओं के आने से पहले बचाव जैसे कदम उठाए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि डाॅप्लर रडार का पूर्वानुमान सटीक होता है। यह उपग्रह से भी बेहतर परिणाम देते हैं। इससे भारी बारिश, चक्रवात की बेहतर जानकारी मिल सकेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed