फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Two thousand teachers in Haryana are not getting salary for last six months

छह महीने से नहीं मिली सैलरी : हरियाणा के शिक्षकों ने सीएम सैनी को लिखी चिट्ठी, हरकत में आया विभाग

Fri, 31 Jan 2025 08:00 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 31 Jan 2025 08:00 PM IST
सार

हरियाणा में सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षक बिना वेतन काम कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि शिक्षकों छह महीने से वेतन ही नहीं मिला है। ऐसे में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चिट्ठी लिखी है। 

विज्ञापन
Two thousand teachers in Haryana are not getting salary for last six months
शिक्षक और छात्र - फोटो : freepik

विस्तार

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से तैनात 2 हजार अध्यापकों को पिछले छह माह से वेतन नहीं मिल पा रही है। इस मामले को लेकर अध्यापकों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को बजट डिमांड और अनुबंध बढ़वाने की मांग को लेकर पत्र लिखा था। अब मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से शिक्षा विभाग को टीजीटी शारीरिक शिक्षा सहायक और कला शिक्षा सहायकों की बजट डिमांड और अनुबंध बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


वहीं, सीएमओ के निर्देशों के बाद मौलिक शिक्षा विभाग हरकत में आया है और महानिदेशक ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को एचकेआरएन के माध्यम से लगे पीटीआई और कला अध्यापकों का बजट डिमांड और अनुबंध बढ़वाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


निदेशालय की ओर से डीईईओ अध्यापकों को वेतन नहीं मिलने का स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही हिदायत दी है कि आगामी दो दिन की अवधि के भीतर जिले का नाम, अध्यापक का नाम पद और विद्यालय कोड, वेतन न देने का कारण और टिप्पणी सहित प्रोफार्मा भरकर निदेशालय भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कला शिक्षक सहायक संघ व शारीरिक शिक्षा सहायक संघ के सदस्य पवन ने बताया कि प्रदेशभर में एचकेआरएन के जरिये 500 कला शिक्षा सहायक और 1500 शारीरिक शिक्षा सहायक (पीटीआई) कार्यरत हैं। तकरीबन 2000 शिक्षकों को छह महीने से वेतन नहीं मिला है। इसका कारण है कि टीजीटी हेड में फंड न होना, जबकि पीजीटी हेड में पर्याप्त फंड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed