फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Trial of Lado Laxmi Yojana app started

Chandigarh-Haryana News: लाडो लक्ष्मी योजना के एप का ट्रॉयल शुरू, हरियाणा में 20 लाख 97 हजार 256 लाभार्थी

विज्ञापन
25 सितंबर को लॉन्च होगी योजना, एप से महिलाओं को कराना होगा रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन


आशीष वर्मा
चंडीगढ़। सैनी सरकार अपनी सबसे महत्वाकांक्षी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी को 25 सितंबर से लागू करने जा रही है। सरकार इसी सप्ताह योजना से संबंधित एप लॉन्च करेगी। सोमवार से इसका ट्रायल शुरू कर दिया गया है। सरकार ने लाभार्थियों का डाटा भी जुटा लिया है। योजना की शर्तों के मुताबिक राज्य में 20 लाख 97 हजार 256 लाभार्थीं हैं जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय एक लाख रुपये से कम है।
योजना के लाभार्थियों को एप के माध्यम से अपना पंजीकरण करना होगा। समाज कल्याण विभाग, परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण और क्रिड की टीमें सोमवार से एप के ट्रायल में जुट गई हैं। इस योजना के तहत लाभार्थियों को हर महीने 2100 रुपये मिलेंगे। इससे सरकार पर सालाना पांच हजार करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। इस योजना के लिए सबसे अहम शर्त यह है कि परिवार कम से कम 15 साल से हरियाणा में रह रहा हो।
विज्ञापन

-----


दो ग्रुप में बांटे गए हैं लाभार्थी

राज्य सरकार ने योजना के लाभार्थियों को दो ग्रुप में बांटा है। पहले ग्रुप में 23 से 45 साल की दो लाख 82 हजार 635 अविवाहित महिलाएं शामिल हैं। दूसरे ग्रुप में 23 से 60 साल की विवाहित महिलाएं शामिल हैं। पहले ग्रुप में 45 साल तक की अविवाहित महिलाओं को इसलिए रखा गया है क्योंकि हरियाणा में 45 साल से ऊपर अविवाहित महिलाओं को राज्य सरकार की ओर से पेंशन दी जाती है। दूसरे ग्रुप में 60 साल तक की महिलाओं को इसलिए रखा गया है क्योंकि 60 साल के बाद महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

नूंह में सबसे ज्यादा, गुरुग्राम में सबसे कम लाभार्थी

एक लाख से कम वार्षिक आय वाले लाभार्थियों की संख्या सबसे ज्यादा नूंह में है। नूंह में कुल एक लाख 51 हजार 939 लाभार्थी हैं। गुरुग्राम में सबसे कम 27 हजार 919 लाभार्थी हैं। अंबाला में 88592, दादरी में 44514, फतेहाबाद में 107644, फरीदाबाद में 56169, झज्जर में 52622, जींद में 128932, कैथल में 99736, महेंद्रगढ़ में 85210, पलवल में 77388, पंचकूला में 38946, पानीपत में 98706, रेवाड़ी में 67688, करनाल में 128450 और यमुनानगर में 137853 लाभार्थी हैं।
------


पीपीपी में अब आय कम नहीं करवा पाएंगे

परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में अब कोई भी व्यक्ति अपनी आय कम नहीं करा पाएगा। फिलहाल इस विकल्प को बंद कर दिया गया है। अब जितने भी लाभार्थी हैं उनका एप से रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए विस्तृत अभियान चलाया जा रहा है। हरियाणा सरकार की कई टीमें हर जिले में जाकर लाभार्थियों से मुलाकात कर उन्हें योजना के बारे में बता रही हैं ताकि सभी पात्र महिलाओं का पंजीकरण किया जा सके।

-------

लाडो लक्ष्मी योजना 25 सितंबर से लॉन्च की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी योजना को घोषणा के एक साल के अंदर लागू करने जा रहे हैं। उनका मकसद है कि सभी लाभार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जाए।

डाॅ. सतीश खोला, प्रदेश को-ऑर्डिनेटर, परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed