फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Transformers kept on ground can become cause of accidents UHBVN instructions

Haryana: जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर बन सकते हैं हादसे का कारण, यूएचबीवीएन ने दिए सख्त निर्देश

Mon, 01 Sep 2025 11:33 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Sep 2025 11:33 AM IST
सार

जमीन पर रखे वितरण ट्रांसफार्मर (डीटी) किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इसलिए संचालन निदेशक ने आदेश दिए हैं कि सभी एसई, ऑपरेशन अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे हादसा-प्रवण स्थानों की पहचान करें, जहां ट्रांसफार्मर असुरक्षित तरीके से लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
Transformers kept on ground can become cause of accidents UHBVN instructions
बिजली विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने जमीन पर रखे जा रहे ट्रांसफार्मरों को गंभीर खतरा मानते हुए सभी अधीक्षण अभियंताओं (ऑपरेशन) को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


पत्र में स्पष्ट किया गया कि जमीन पर रखे वितरण ट्रांसफार्मर (डीटी) किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इसलिए संचालन निदेशक ने आदेश दिए हैं कि सभी एसई, ऑपरेशन अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे हादसा-प्रवण स्थानों की पहचान करें, जहां ट्रांसफार्मर असुरक्षित तरीके से लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्हें तुरंत उपयुक्त सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हर हफ्ते की प्रगति रिपोर्ट निगम मुख्यालय को भेजनी होगी। निगम ने अधिकारियों को चेताया है कि लापरवाही से न केवल जन-धन की हानि हो सकती है, बल्कि विभाग की छवि भी प्रभावित होती है। इस कार्रवाई से उम्मीद है कि ट्रांसफार्मरों की असुरक्षित स्थापना पर अंकुश लगेगा और लोगों को हादसों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed