फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Toll free number 104 issued for doctors appointment in Haryana

हरियाणा सरकार की पहल: नहीं खाने पड़ेंगे अस्पताल में धक्के, घर बैठे मिलेगी डॉक्टरों की अप्वाइंटमेंट

Fri, 21 Mar 2025 09:48 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 21 Mar 2025 09:48 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लोगों के लिए नई पहल की। सूबे के लोगों को अब अस्पतालों में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। क्योंकि अब लोगों को घर बैठे ही डॉक्टरों की अप्वाइंटमेंट मिलेगी।

विज्ञापन
Toll free number 104 issued for doctors appointment in Haryana
नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा के सिविल अस्पतालों में डॉक्टरों का अप्वाइंटमेंट अब घर बैठे ही मिल जाएगा। इसके लिए सिर्फ टोल फ्री नंबर 104 डॉयल करना होगा। हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को इस नंबर को जारी किया है। इस नंबर पर स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें भी दर्ज करवाई जा सकेंगी।

विज्ञापन


टोल फ्री नंबर जारी करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि यह नंबर मरीजों के काफी काम आएगा। किसी भी मरीज को यदि डॉक्टर का पहले से ही अप्वाइंटमेंट लेना है तो वह इस नंबर पर संपर्क कर सकता है। इससे मरीज को लंबी लाइन से छुटकारा भी मिलेगा। 
विज्ञापन


वहीं, ई-टेली मेडिसन सेवाओं को भी इसके साथ जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही यदि किसी मरीज को स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित कोई दिक्कत या परेशानी है तो वह इस टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। शिकायतकर्ता से 5 दिन के अंदर संपर्क किया जाएगा। इसके माध्यम से दवाइयों के बारे में जानकारी ली जा सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है, उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। हाल ही में 550 से ज्यादा डॉक्टरों को नियुक्ति दी गई है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉक्टर मनीष बंसल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉक्टर वीरेंद्र यादव, डॉक्टर कुलदीप सिंह तथा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed