{"_id":"6847387fc1aa2c9ea501848c","slug":"temperatures-cross-46-degrees-for-the-first-time-in-haryana-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-732935-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में पहली बार पारा 46 डिग्री पार, दो दिन और तपेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में पहली बार पारा 46 डिग्री पार, दो दिन और तपेंगे
विज्ञापन
-सिरसा : 46.4 : सिरसा, अंबाला, चंडीगढ़ और रोहतक के कई हिस्सों में चली लू
-दो दिन के लिए ऑरेंज व अगले दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी, 13 के बाद थोड़ी राहत
-प्रदेश के 3 जिलों में अधिकतम तापमान 45 तो 15 जिलों में 42 डिग्री के पार पहुंचा
-सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा तापमान, राजस्थान से आ रही हवाओं ने बढ़ाया पारा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/हिसार/नई दिल्ली। हरियाणा समेत पूरा उत्तर व मध्य भारत भीषण लू व गर्मी की चपेट में है। सोमवार को हरियाणा में इस सीजन पहली बार दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री के साथ सिरसा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। सिरसा समेत तीन जिलों में दिन का पारा 45 से अधिक व 15 जिलों में 42 डिग्री से अधिक रहा। अंबाला, सिरसा, चंडीगढ़ और रोहतक में दिन में भयंकर लू भी चली। अगले दो दिन तापमान 48 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए मौसम विभाग ने मंगलवार-बुधवार को ऑरेंज अलर्ट और उसके अगले दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन चारों दिन प्रदेश में लू चलेगी और दिन व रात के तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी होगी। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कहा है कि जरूरी हो तभी धूप में निकले। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पारा 44 डिग्री तक रहा। उत्तर भारत में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 47.4 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 जून की रात से राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव आ सकता है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि राजस्थान की तरफ से आ रहीं पश्चिमी हवाओं, वातावरण में नमी की मात्रा घटने व दिनभर तेज धूप निकलने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को भी दिन के तापमान में 1.7 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई और सामान्य से 5.5 डिग्री तक ऊपर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 13 जून तक मौसम खुश्क रहेगा। इस समयावधि के दौरान कुछ जगहों पर हल्के बादल और धूलभरी हवाएं भी चल सकती हैं। 14 जून को हवाओं की दिशा में बदलाव आने की संभावना है। 18-19 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 23 जून तक बारिश की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
कहां कितना रहा तापमान
अंबाला 43.7 29.2
हिसार 44.0 27.5
करनाल 43.5 26.5
नारनौल 44.6 28.0
रोहतक 45.6 29.2
भिवानी 43.0 28.3
सिरसा 46.4 29.8
गुरुग्राम 42.5 28.2
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वायु गुणवत्ता सूचकांक भी बढ़ने लगा
दिल्ली में सुबह की शुरुआत ही 30 डिग्री सेल्सियस तापमान के आसपास से हो रही है। सोमवार को भी दिल्ली में सुबह के समय तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर होते-होते यह बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। धूल भरी आंधी के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक भी 219 पर पहुंच गया है, जो खराब श्रेणी में आता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पूर्वोत्तर और दक्षिण में भारी वर्षा
उत्तर-पश्चिम भारत में जहां आसमान से आग बरस रही है, वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बौछारें पड़ रही हैं। आईएमडी ने बताया कि सोमवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर के मिजोरम में भारी बारिश दर्ज की गई है। गोवा, तमिलनाडु, केरल, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना व रायलसीमा में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई है। मानसून के दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अभी सक्रिय रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से 12 से 15 जून के दौरान कर्नाटक और 13 से 15 के दौरान कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
इधर असम में बाढ़ से अभी 2.6 लाख प्रभावित
असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है, लेकिन अभी भी छह जिलों में 2.6 लाख लोग प्रभावित हैं। प्रमुख नदियों का पानी लगातार कम हो रहा है। बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन की तरफ से 130 राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं जहां लगभग 25 हजार लोग रह रहे हैं। 741 गांव बाढ़ की चपेट में हैं और 6,311 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली खड़ी फसलें भी बाढ़ की चपेट में आ गई हैं। कई तटबंधो, सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचों को भारी नुकसान पहुंचा है।