फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Sewerage and STP will be constructed in Hisar-Yamunanagar for Rs 350 crore.

Chandigarh-Haryana News: हिसार-यमुनानगर में 350 करोड़ रुपये में होगा सीवरेज और एसटीपी का निर्माण

विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने अमृत 2.0 योजना के तहत दी मंजूरी
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने अमृत 2.0 योजना के तहत हिसार व यमुनानगर में सीवरेज योजना का विस्तार करने, पुराने/क्षतिग्रस्त मैनहोल की मरम्मत, नई स्वीकृत कॉलोनियों में सीवरेज बिछाने और एसटीपी के निर्माण के लिए करीब 350 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक हिसार में सीवरेज योजना का विस्तार, कॉलोनियों में 200 एमएम से 1200 एमएम तक की सीवर लाइन उपलब्ध कराने व बिछाने, ईंट सीवर के सीआईपीपी, दो एसटीपी का निर्माण, पांच आईपीएस का निर्माण, एक एमपीएस का निर्माण, मैनहोल का निर्माण, मैनहोल स्लैब को ऊपर-नीचे करना और अमृत 2.0 योजना के तहत हिसार में पुराने/क्षतिग्रस्त मैनहोल की मरम्मत के लिए 23,678.86 लाख रुपये की अनुमानित लागत स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

वहीं, यमुनानगर में विभिन्न 12 नई स्वीकृत कॉलोनियों में सीवर लाइन उपलब्ध कराने, बिछाने व अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत यमुनानगर शहर (उप नगरीय क्षेत्र) में नई स्वीकृत कॉलोनियों में सीवरेज बिछाने के लिए 11,408.56 लाख रुपये की अनुमानित लागत स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed