फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Self-reliant India resolution campaign will be launched in the state from 25th.

Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में 25 से होगा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का आगाज

विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


सीएम बोले- तीन महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के प्रति जागरूक किया जाएगा


कहा- एमएसएमई हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, उद्योग हमारे सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने की धमनियां


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलेगा। अभियान के तहत लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान में उद्योगपतियों, व्यावसायिक व सामाजिक संगठनों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक नेताओं, युवा एवं महिला संगठनों, सेलिब्रिटी व इंफ्लुएंसर्स को शामिल किया जाएगा। इस अभियान को प्रदेश के हर घर तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री शनिवार को पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय पंचकमल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
सीएम सैनी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प से ही भारत विकसित राष्ट्र बन सकता है। यह एक ऐसा संकल्प है जो हमें आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहा है। कहा कि एमएसएमई हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। ये उद्योग हमारे सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने की धमनियां हैं। ये करोड़ों लोगों को रोजगार और नवाचार को बढ़ावा देते हैं। विकसित भारत-विकसित हरियाणा के लक्ष्य को पूरा करने की यात्रा में एमएसएमई उद्यमी सबसे महत्वपूर्ण हैं। पीएम मोदी की ओर से एमएसएमई विकास के लिए हरियाणा को राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश में पदमा कार्यक्रम को लागू किया है। यह वोकल फॉर ग्लोबल और आत्मनिर्भर भारत के सिद्धांतों पर आधारित है। भाजपा सरकार ने हरियाणा में व्यापार में आसानी के लिए 48 विभागों के 1100 से अधिक गैर जरूरी नियमों को समाप्त किया है। भाजपा प्रदेश प्रभारी डाॅ. सतीश पूनिया ने कहा कि हमें आत्म निर्भरता में हरियाणा को देश का नंबर वन राज्य बनाना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान तीन महीनों तक चलेगा। इसका दूसरा चरण नवंबर से दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान उद्योग सम्मेलन, प्रभात फेरी, मशाल, नुक्कड़ नाटक, मेला, किसान मार्च का भी आयोजन किया जाएगा। सभी जिलों में आत्मनिर्भर भारत रथ यात्राएं भी निकाली जाएंगी। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की प्रभारी एवं भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर ने कहा कि मंडल सम्मेलन 15 अक्तूबर से 15 नवंबर, महिला एवं युवा सम्मेलन 16 अक्तूबर से 30 नवंबर, स्ट्रीट वेंडर, छोटे दुकानदार और स्थानीय कारीगर सम्मेलन 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





हरियाणा में 11 सालों में सात लाख 66 हजार सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग लगे

सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। 11 वर्षों में प्रदेश में 7 लाख 66 हजार सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग लगे हैं। इनमें 39 लाख लोगों को रोजगार मिला है। हमने राज्य को देश का नंबर वन स्टार्टअप हब बनाने का संकल्प लिया है। प्रदेश में 19 यूनिकॉर्न कंपनियां हैं। इनके अलावा 250 से अधिक फॉर्च्यून-500 कंपनियां भी यहां हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब आत्मनिर्भरता की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारा लक्ष्य रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला युवा बल तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed