{"_id":"67984ff7960af94eaa089fbc","slug":"row-over-yamuna-in-delhi-and-haryana-government-nayab-saini-arvind-kejriwal-2025-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना पर छिड़ी रार: केजरीवाल के जहर मिलाने की बात पर भड़के सैनी, कहा-मानहानि का दावा करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना पर छिड़ी रार: केजरीवाल के जहर मिलाने की बात पर भड़के सैनी, कहा-मानहानि का दावा करेंगे
Tue, 28 Jan 2025 01:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:15 PM IST
सार
Haryana poisoning Yamuna claim: दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग के पास एक शिकायती ज्ञापन भेजा है। आरोप लगाया गया कि हरियाणा से दिल्ली को मिलने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है, जिससे दिल्ली में चल रहे चुनावों के दौरान दिल्ली में पानी की आपूर्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं और विधानसभा चुनावों पर भी असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और नायब सैनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुना के मुद्दे पर दिल्ली व हरियाणा सरकार फिर आमने-सामने हो गई है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का दावा किया है।
पार्टी का कहना है कि हरियाणा से आने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा बहुत अधिक होने से दिल्ली के तीन जल आपूर्ति संयंत्र बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं और राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट शुरू हो गया है। आयोग ने हरियाणा सरकार से मंगलवार 12 बजे तक इस मामले पर तथ्यात्मक रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। वहीं, केजरीवाल के आरोपों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व हरियाणा भाजपा ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
वहीं हरियाणा सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने मंगलवार को केजरीवाल के आरोपों के विरोध में पंचकूला में बेलाविस्टा चौक पर प्रदर्शन किया और केजरीवाल का पुतला फूंका।
विज्ञापन
पार्टी का कहना है कि हरियाणा से आने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा बहुत अधिक होने से दिल्ली के तीन जल आपूर्ति संयंत्र बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं और राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट शुरू हो गया है। आयोग ने हरियाणा सरकार से मंगलवार 12 बजे तक इस मामले पर तथ्यात्मक रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। वहीं, केजरीवाल के आरोपों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व हरियाणा भाजपा ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं हरियाणा सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने मंगलवार को केजरीवाल के आरोपों के विरोध में पंचकूला में बेलाविस्टा चौक पर प्रदर्शन किया और केजरीवाल का पुतला फूंका।
विज बोले-केजरीवाल को दिल्ली की जनता सजा देगी
अरविंद केजरीवाल के बयान पर मंत्री अनिल विज ने हमला बोला है। विज ने कहा कि अपनी कमजोरियों को दूसरों पर डालना अरविंद केजरीवाल की पुरानी आदत है। उन्होंने 10 साल दिल्ली में शासन किया, यमुना की सफाई क्यों नहीं की?... अब दिल्ली की गंदगी हरियाणा साफ नहीं करेगा...वो अरविंद केजरीवाल को साफ करनी चाहिए थी, जिसमें वो विफल हो गए हैं और इस बार दिल्ली की जनता उनको इसकी सजा देगी।भड़के सैनी बोले- माफी मांगे वरना मानहानि का दावा करेंगे
केजरीवाल के आरोपों पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों ने पानी को दिल्ली आने से रोक दिया, उन्हें पता लगा कि इसमें जहर है। इंजीनियरों ने किस तरह निष्कर्ष निकाला कि इसमें जहर है। केजरीवाल बताएं कि कौन सा जहर डाला गया, कितने टन जहर डाला गया। फिर बॉर्डर पर पानी को कैसे रोका, कोई दीवार बनाई, कहां बनाई। अगर पानी जहरीला था तो उस जहरीले पानी से कितनी मछलियां मरी। घटिया और झूठ की राजनीति करने के मामले में केजरीवाल का कोई सानी नहीं है।सैनी ने कहा कि केजरीवाल ने उस माटी का अपमान किया जहां वे पैदा हुए। हरियाणा के लोग यमुना को पवित्र नदी मानते हैं और इसकी पूजा करते हैं। हरियाणा के लोग भला नदी के पानी में जहर क्यों मिलाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने वर्ष 2020 में झूठा वादा किया था कि अगर यमुना को दूषित होने से नहीं बचाया तो कभी वोट नहीं मांगूंगा। चुनाव में संभावित हार को देखकर केजरीवाल ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया। केजरीवाल हरियाणा और दिल्ली की जनता से तुरन्त माफी मांगे वरना हम उनके खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे।
दिल्ली को ज्यादातर पानी की आपूर्ति हरियाणा से होती है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा- पानी में अमोनिया की मात्रा ज्यादा होने के कारण दिल्ली के चंद्रावल, वजीराबाद और ओखला प्लांट बंदी की कगार पर हैं। इससे दिल्ली के तीस फीसदी लोगों की जलापूर्ति प्रभावित होगी। उन्होंने आयोग का दरवाजा खटखटाया है और पूरे मामले की जांच की मांग की है।