फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Record rain in Haryana monsoon received highest rainfall after 1998

हरियाणा में रिकाॅर्डतोड़ बरसात: 1998 के बाद इस बार सबसे ज्यादा बरसा मानसून, सामान्य से 38 फीसदी बरसे मेघा

Wed, 03 Sep 2025 03:15 PM IST
निवेदिता वर्मा आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Sep 2025 03:15 PM IST
सार

हरियाणा में पिछले दस साल के दौरान मानसून की बारिश में कमी दर्ज दर्ज की जा रही है। 2024 में मानसून सामान्य से पांच फीसदी, 2023 में दो फीसदी, 2020 में 14 फीसदी और 2018 में 10 फीसदी कम रिकॉर्ड हुआ था।

विज्ञापन
Record rain in Haryana monsoon received highest rainfall after 1998
हरियाणा में बरसात - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

सितंबर आ चुका है, मगर जून से शुरू हुई बारिश की गतिविधियां शांत नहीं हुई है। साल 1998 के बाद इस साल मानसून सीजन में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन


एक जून से लेकर दो सितंबर तक 499.2 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से 38 फीसदी ज्यादा है। इससे पहले 1998 में एक जून से 30 सितंबर तक 698 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई थी, जो सामान्य से करीब 40 फीसदी ज्यादा थी। यानी 27 साल बाद मानसून में जमकर बारिश हुई है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि सितंबर में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। इससे बारिश का आंकड़ा बढ़ने की गुंजाइश आगे भी रहेगी।

हरियाणा में पिछले दस साल के दौरान मानसून की बारिश में कमी दर्ज दर्ज की जा रही है। 2024 में मानसून सामान्य से पांच फीसदी, 2023 में दो फीसदी, 2020 में 14 फीसदी और 2018 में 10 फीसदी कम रिकॉर्ड हुआ था। मगर इस बार अभी तक सामान्य से 38 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड दर्ज की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

1988 में हुई थी 1108 एमएम बरसात

साल 1901 से 2025 के बीच सर्वाधिक मानसूनी बारिश 1988 में हुई थी, जब राज्य में 603.3 मिमी की सामान्य बारिश के मुकाबले 1108.8 मिमी बारिश हुई थी। इसके बाद 1995 में 939 मिमी और 1933 में 826.9 मिमी बारिश हुई थी। वहीं, सबसे कम मानसूनी बारिश 1918 में हुई थी। उस दौरान राज्य में 455.2 मिमी की सामान्य बारिश के मुकाबले 196.2 मिमी बारिश हुई थी।


जिलों में अब तक सबसे ज्यादा बारिश फतेहाबाद में हुई है। इस जिले में 463 मिमी के मुकाबले 535 एमएम बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य से 132 फीसदी ज्यादा है। उसके बाद महेंद्रगढ़ में 344 मिमी के मुकाबले 769 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 124 फीसदी ज्यादा है। वहीं, सबसे कम बारिश पंचकूला में 24 फीसदी व अंबाला में 23 फीसदी सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड हुई है।


मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून के साथ दूसरे मौसमी सिस्टम काफी सक्रिय रहे हैं। मानसून के साथ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहा, जिससे बारिश की गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। आने वाले दिनों में बारिश होती रहेगी।

दक्षिण हरियाणा में दो दिन और होगी बारिश

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे हरियाणा के विभिन्न स्थानों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके लिए बुधवार को पूरे हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उसके बाद अगले दो दिन दक्षिण हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। उसके बाद कुछ दिनों के लिए मानसून कमजोर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed