{"_id":"68761df18c5336e3bd07e0bf","slug":"public-health-minister-ranbir-gangwa-said-corruption-will-not-be-forgiven-action-will-be-taken-wherever-irr-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा की दो टूक: भ्रष्टाचार नहीं होगा माफ, जहां भी गड़बड़ी मिलेगी होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा की दो टूक: भ्रष्टाचार नहीं होगा माफ, जहां भी गड़बड़ी मिलेगी होगी कार्रवाई
Tue, 15 Jul 2025 03:12 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 15 Jul 2025 03:12 PM IST
सार
13 जुलाई को भिवानी में राज्य स्तरीय महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह के आयोजन पर मंत्री गंगवा ने कहा कि यह ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा और समाज की जो भी मांग थी, उसे सरकार ने पूरा किया।
विज्ञापन
रणबीर गंगवा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा, रोहतक की तरह कहीं भी गड़बड़ी पाई जाएगी वहीं कार्रवाई करेंगे। गंगवा अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
13 जुलाई को भिवानी में राज्य स्तरीय महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह के आयोजन पर मंत्री गंगवा ने कहा कि यह ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा और समाज की जो भी मांग थी, उसे सरकार ने पूरा किया।
गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रजापति समाज के लिए बहुत सी घोषणाएं की जिसके लिए वे व प्रजापति समाज उनका आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही हरियाणा मिट्टी कलां बोर्ड के चेयरमैन की नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने घोषणा की कि रोजगार के लिए प्रजापति समाज को 15 दिनों के अंदर-अंदर 2000 गांवों में पंचायती जमीन खसरा नंबर सहित उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने इस कार्यक्रम में प्रजापति समाज के लाभार्थियों को जमीन के अधिकार पत्र भी प्रदान किए। प्रजापति समाज की प्रदेश में विभिन्न धर्मशालाओं के लिए प्लॉट्स व 1 करोड़ 29 लाख रुपये ग्रांट के रूप में देने की भी घोषणा की। सूक्ष्म उद्यम वाले प्रजापति समुदाय के लोगों को हरियाणा ग्रामीण औद्योगिक योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।