फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Prisoners will be able to do many courses including computer diploma, employment will also be available

Chandigarh-Haryana News: कंप्यूटर डिप्लोमा समेत कई कोर्स कर सकेंगे जेल बंदी, रोजगार भी मिलेगा

विज्ञापन
गुरुग्राम से शुरू होगी पायलट परियोजना, प्रदेश की 5 जेलों में काैशल विकास के 12 कोर्स किए जाएंगे संचालित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा की जेलों में बंदियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की तैयारी चल रही है। सुधार और पुनर्वास के लिए 5 जेलों में बंदियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देने के लिए 12 कोर्स संचालित किए जाएंगे। जेल बंदियों के लिए कंप्यूटर के तीन वर्षीय डिप्लोमा का कोर्स शुरू होगा। पायलट प्रोजेक्ट की की शुरुआत गुरुग्राम जेल में कंप्यूटर डिप्लोमा प्रशिक्षण केंद्र के संचालन से होगी।
प्रदेश के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में इस योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित कार्यालय में जेल महानिदेशक आलोक कुमार राय, गृह विभाग के सचिव मनीराम शर्मा, उपसचिव गगनदीप सिंह के साथ समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कारागार मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने बताया कि जेल बंदियों को सजा पूरी करने के बाद सरकारी व निजी क्षेत्रों में रोजगार के उचित अवसर उपलब्ध कराने के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग के साथ मिलकर जेलों में तकनीकी कोर्स संचालित किए जाएंगे। गुरुग्राम की जेल में स्थापित होने वाले प्रशिक्षण केंद्र में तकनीकी सहयोग राजकीय तकनीकी संस्थान इंद्री (मेवात) की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश की 5 जेलों में 12 औद्योगिक प्रशिक्षण कोर्स शुरू किए जाएंगे। केंद्रीय जेल अंबाला में पोशाक निर्माण व वेल्डर के कोर्स संचालित होंगे। करनाल जेल में पोशाक निर्माण व सौंदर्य प्रसाधन, पानीपत जेल में सिलाई प्रशिक्षण व बढ़ई, गुरुग्राम जेल में कंप्यूटर ऑपरेटर व प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, वेल्डर, प्लंबर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। फरीदाबाद जेल में कंप्यूटर ऑपरेटर व प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन व बढ़ई के कोर्स शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारागार मंत्री ने कहा कि जेल विभाग कौशल रोजगार निगम लिमिटेड और उद्योगों के साथ एमओयू कर रहा है ताकि जेल बंदियों के लिए रोजगार के अवसर तैयार हो सकें। इन जेलों में जेल बंदियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जेल अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि अधिक से अधिक बंदियों को उनकी रूचि के अनुसार औद्योगिक प्रशिक्षण से जुड़े कोर्स कराए जाएं। जल्द ही श्रम विभाग के साथ मिलकर सजा पूरी कर चुके बंदियों के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने का कार्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed