फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Paddy started shining like gold in the markets

Chandigarh-Haryana News: मंडियों में सोने-सा चमकने लगा धान

विज्ञापन
दूसरे दिन मंडियों में 33,147 लाख एमटी धान की आवक, 8,745 लाख मीट्रिक टन की खरीद
विज्ञापन

दो दिन में 10393 किसान लेकर पहुंचे 56,194 लाख एमटी धान, 10,555 लाख एमटी की खरीद

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में धान खरीद के दूसरे दिन आवक में तेजी देखी गई। 10 जिलों की मंडियों में दूसरे दिन मंगलवार को 6207 किसान 33,147 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) धान लेकर पहुंचे। इसमें से 1565 किसानों का 8,745 एलएमटी धान की खरीद की गई। दो दिनों में कुल 10,393 किसान 56,194 एलएमटी धान लेकर मंडी पहुंचे हैं। मंगलवार देर शाम तक प्रदेश के 1901 किसानों के 10,555 एलएमटी धान की खरीद हो चुकी है।

पहले दिन सोमवार को आठ जिलों की 60 मंडियों में धान की आवक हुई थी। मंगलवार को दस जिलों की कुल 76 मंडियों में खरीद हुई। कुल 221 किसानों को जे-फॉर्म भी अलॉट हो चुके हैं। कैथल की ढांड मंडी में हैफेड ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 500 क्विंटल पीआर धान की खरीद की। अधिकांश ढेरियों में 17 प्रतिशत से अधिक नमी पाई गई जिस कारण उन्हें खरीदा नहीं जा सका।
विज्ञापन

अंबाला की 12 मंडियों में शाम 6 बजे तक 2719 गेट पास कटे और 14936 मीट्रिक टन धान की आवक हुई। इसके साथ ही शाम तक 3315 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। अंबाला में किसानों को बारदाना दिया गया है और अभी डिजिटल कांटे भी नहीं आए हैं। मुलाना अनाज मंडी में करीब 2700 क्विंटल धान खरीदा गया। इसी प्रकार यमुनानगर की मंडियों में अभी तक करीब 1900 गेट पास कट चुके हैं। 6000 मीट्रिक टन के करीब धान मंडियों में आया है। इसमें से 853 मीट्रिक टन धान की ही खरीद हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक किस जिले में कितनी आवक
जिला
धान (एलएमटी)
अंबाला
15,403

हिसार
12.00

जींद
198

कैथल
1,742

करनाल
3,728

कुरुक्षेत्र
21,653

पंचकूला
3,700

पानीपत
41

सोनीपत
21

यमुनानगर
9,693
साढौरा में डिजिटल कांटे आने पर किसानों ने खोला जाम
यमुनानगर की साढौरा अनाज मंडी में डिजिटल कांटों से धान की तौल न होने के विरोध में साढौरा-दोसड़का रोड पर लगाए गए जाम को किसानों ने 28 घंटे बाद मंगलवार शाम 5:50 बजे खोल दिया। एसडीएम व्यासपुर जसपाल गिल ने किसानों को आश्वासन दिया कि मंडी के मार्केट कमेटी कार्यालय में डिजिटल कांटे रखवाए गए हैं। यदि किसी किसान को तौल में गड़बड़ी का शक है तो वह डिजिटल कांटे पर तौल करवा सकता है। इसके बाद किसान मान गए।
कुरुक्षेत्र की 12 मंडियों में खरीद शुरू, इस्माईलाबाद में किसानों का प्रदर्शन
कुरुक्षेत्र जिले में दूसरे दिन 4588 एमटी धान की खरीद हुई। 22 में से 12 मंडियों में खरीद हुई जबकि इस्माईलाबाद अनाजमंडी में खरीद कार्य सुचारू न होने पर किसान भड़क गए और मंडी का गेट बंद कर रोष जताया। शाहाबाद में भी खरीद अधिकारी दूसरे दिन शाम करीब सवा तीन बजे तक नहीं पहुंचे। इसकी शिकायत मंडी सचिव ने उपायुक्त को भेजी है।
किसानों को कोई परेशानी न हो : नागर
राज्य मंत्री राजेश नागर ने मंगलवार को थानेसर अनाज मंडी का निरीक्षण किया और खरीद कार्य देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को कोई परेशानी न आए। उन्होंने किसानों से भी बात की ओर भरोसा दिया कि सरकार उनकी फसल का एक-एक दाना खरीदेगी।
रोहतक-सोनीपत में नमी के कारण नहीं हुई खरीद
रोहतक मंडी में मंगलवार को 180 क्विंटल धान की आवक हुई। अब तक 750 क्विंटल पीआर धान मंडी में पहुंच चुका है। अभी खरीद नहीं हुई है। फसल में हल्की नमी बताई जा रही है। वहीं, 742 क्विंटल बाजरे की भी आवक हो चुकी है। सोनीपत मंडी के बाद अब गोहाना मंडी में करीब 10 टन पीआर धान पहुंचा। धान में 17 फीसदी से ज्यादा नमी होने की वजह से खरीद नहीं हो सकी। सोमवार से अब तक 81310 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। मंगलवार को 14140 क्विंटल धान खरीदा गया। सोनीपत अनाज मंडी में 1509 किस्म की धान की आवक व खरीद जारी है। किसानों को धान का भाव 2600 से लेकर 2851 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है।

फतेहाबाद, सिरसा, जींद, हिसार, पानीपत, करनाल में नहीं हुई धान की आवक

फतेहाबाद जिले में धान खरीद के दूसरे दिन भी आवक नहीं हुई। कोई किसान परमल धान, मूंग और बाजरा की फसल लेकर मंडी नहीं पहुंचा। सिरसा जिले में धान और बाजरे की कोई खरीद नहीं हुई और न ही गेट पास काटे गए। हिसार जिले में भी धान की आवक नहीं हुई है। जींद में दूसरे दिन मंगलवार को भी मंडियों में धान की खरीद शुरू नहीं हुई। मंगलवार तक पीआर धान की 600 क्विंटल आवक हो चुकी है। बाजरे की भी खरीद नहीं हुई। करनाल अनाज मंडी में मंगलवार को 1250 क्विंटल पीआर और साढ़े आठ हजार क्विंटल 1509 किस्म का धान पहुंचा। अन्य मंडियों में भी किसान पीआर धान लेकर पहुंचे लेकिन लगातार दूसरे दिन भी किसानों का धान खरीदा नहीं जा सका। खास बात ये है कि मंडियों में ई-खरीद पर गेटपास भी नहीं काटा गया। पानीपत में करीब 10 गेट पास काटे गए। पीआर किस्म का करीब 100 क्विंटल धान मंडियों में पहुंचा। वेयर हाउस ने धान में 20 से 24 प्रतिशत नमी बताई है। जिले की आठ मंडियों में खरीद की जाएगी। 1509 किस्म की खरीद प्राइवेट मिलर कर रहे हैं।
--------------
चरखी दादरी और झज्जर में ई-खरीद पोर्टल में गड़बड़ी के कारण नहीं हो सकी बाजरा की खरीद
चरखी दादरी में बाजरा खरीद के पहले दिन लगभग 70 किसान करीब 1620 क्विंटल बाजरा लेकर मंडी में बेचने के लिए पहुंचे लेकिन ई-खरीद पोर्टल पर डाटा ही नजर नहीं आ रहा। नतीजतन न एक भी गेट पास कटा और न ही खरीद प्रक्रिया आगे बढ़ पाई। मंडी में आए किसानों की मैनुअल एंट्री की गई। मार्केट कमेटी के अधिकारियों के अनुसार बाजरा की खरीद पोर्टल चलने के बाद ही हो पाएगी। इसी प्रकार झज्जर की अनाज मंडियों में सोमवार से धान की आवक जारी है लेकिन प्राइवेट खरीद की जा रही है। वहीं जिले की किसी भी मंडी में मंगलवार को बाजरे की खरीद शुरू नहीं हुई। बाजरे के गेट पास भी ई-खरीद पोर्टल पर दर्ज नहीं हुए हैं। हिसार जिले की मंडी में 230 क्विंटल, हांसी में 60 क्विंटल और बरवाला में 510 क्विंटल बाजरा पहुंचा लेकिन खरीद नहीं हुई।

भिवानी में 50 हजारा क्विंटल बाजरा पहुंचा, नहीं हुई खरीद

भिवानी मंडी में अब तक 50 हजार क्विंटल बाजरा की आवक हो चुकी है लेकिन सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई। किसान प्राइवेट बोली पर ही बाजरा 2050 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेच रहे हैं। मंगलवार को वेयर हाउस के डीएम दिलबाग सिंह ने दौरा किया और आवक का जायजा लिया है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों व आढ़तियों को बाजरा की अच्छी तरह सफाई कराने के निर्देश दिए हैं और अगले दो दिन में बाजरा की सरकारी खरीद की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed