फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Online paperless deed registration project will be started.

Chandigarh-Haryana News: ऑनलाइन पेपरलेस डीड पंजीकरण प्रोजेक्ट की होगी शुरुआत

विज्ञापन
11 अगस्त से नारायणगढ़ में ऑनलाइन पेपरलेस डीड पंजीकरण के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू
विज्ञापन

आपत्तियों या दस्तावेजों की कमी के कारण डीड पंजीकरण में 30 फीसदी मामले अटक जाते हैं

इसका उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना, राजस्व चोरी को रोकना और जन सुविधा में सुधार करना
चंडीगढ़। प्रदेश में आम जनता के लिए भूमि पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने, लोगों का समय बचाने, संपत्ति खरीदार और विक्रेता को सुविधानुसार ऑनलाइन अपॉइंटमेंट देने के लिए सरकार 11 अगस्त से नारायणगढ़ तहसील से पायलट प्रोजेक्ट के तहत ऑनलाइन पेपरलेस डीड पंजीकरण शुरू करने जा रही है। पहले अपॉइंटमेंट के दिन ही कागजों की जांच होती थी। ऐसे आपत्तियों या दस्तावेजों की कमी के कारण डीड पंजीकरण में 30 फीसदी मामले अटक जाते हैं।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने इस पायलट प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि लोगों का काम सरल करने के साथ काम में पारदर्शिता, राजस्व चोरी को रोकना और जन सुविधा में सुधार होगा।
विज्ञापन


डॉ. मिश्रा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य कार्यालयों में जनता के संपर्क या प्रत्यक्ष उपस्थिति को कम करना है। अब इस खाका आधारित आवेदन मॉड्यूल के साथ सत्यापन के लिए संबंधित तहसील कार्यालय भेजा जाएगा। उसी पोर्टल पर मंजूरी मिलने के बाद आवेदक भुगतान प्रक्रिया पूरी कर अपॉइंटमेंट स्लॉट भी बुक कर सकता है। आवेदक को अपॉइंटमेंट वाले दिन फोटोग्राफ और हस्ताक्षर, बायोमीट्रिक्स के लिए उपस्थित अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे इंतजार कम करने और लंबी कतार से लोगों को मुक्ति मिलेगी। इसके तहत राजस्व रिकॉर्ड को अपडेट किया जाएगा। साथ ही किसी संपत्ति पर मौजूदा विवाद, लंबित लोन को पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान चिह्नित किया जाएगा। इससे खरीदार और विक्रेता दोनों ही फैसला ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed