{"_id":"68892914725cb1d87606998f","slug":"now-the-commission-will-conduct-cet-for-group-d-posts-the-chairman-said-candidates-should-keep-the-documents-ready-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-776331-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: अब ग्रुप डी के पदों पर सीईटी कराएगा आयोग, चेयरमैन ने कहा - अभ्यर्थी तैयार रखें दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: अब ग्रुप डी के पदों पर सीईटी कराएगा आयोग, चेयरमैन ने कहा - अभ्यर्थी तैयार रखें दस्तावेज
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से दी जानकारी
सीईटी ग्रुप-सी की चार सत्रों में आयोजित परीक्षा में 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी हुए थे शामिल
चंडीगढ़। ग्रुप सी के पदों के लिए सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा)-2025 लेने के बाद अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप-डी के पदों के लिए भी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। आयोग के अनुसार, ग्रुप डी के सीईटी के लिए आवेदन की प्रक्रिया के निर्देश जल्द जारी किए जा सकते हैं। आवेदन के लिए किसी भी समय पोर्टल खोला जा सकता है। अध्यक्ष के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आवेदकों को दस्तावेज तैयार रखने के लिए कहा है, ताकि आवेदन करते समय उनको परेशानियों का सामना न करना पड़े।
हिम्मत सिंह ने कहा कि सीईटी ग्रुप सी में किसी दूसरे से फाॅर्म भरवाए जाने के कारण कुछ अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रह गए थे। इस कारण ग्रुप डी में आवेदन की प्रक्रिया को लेकर सुझाव है कि स्वयं फाॅर्म भरेंगे तो पंजीकरण के दाैरान परेशानियां नहीं होंगी। फाॅर्म रद्द नहीं होंगे और जानकारी स्पष्ट और सही होंगी। इससे पंजीकरण में समय की बचत होगी और पंजीकरण शुरू होने के बाद दस्तावेज सही कराने के लिए होने वाली भाग-दाैड़ भी नहीं करनी पड़ेगी। कहा, अभ्यर्थी सभी दस्तावेज और आवश्यक प्रमाण-पत्र तैयार रखें।
चार सत्रों में हुई है ग्रुप-सी के लिए परीक्षा
आयोग ने 26 और 27 जुलाई को सीईटी ग्रुप-सी के लिए चार सत्रों में परीक्षा करवाई थी। करीब 13.48 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और 12 लाख से अधिक ने परीक्षा दी है।