फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Not a single student in 81 schools of Haryana report

हरियाणा के स्कूलों की खुली पोल: 81 स्कूल ऐसे जहां एक भी विद्यार्थी नहीं, 991 स्कूलों में सिर्फ एक मास्टर

Sat, 04 Jan 2025 09:54 AM IST
अंकेश ठाकुर आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 04 Jan 2025 09:54 AM IST
सार

हरियाणा में कई ऐसे सरकारी स्कूल हैं जो बिना विद्यार्थियों के चल रहे हैं। ऐसे एक नहीं दो 10 नहीं पूरे 81 स्कूल हैं। इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है। 

विज्ञापन
Not a single student in 81 schools of Haryana report
स्कूल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सरकारी स्कूलों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। प्रदेश में कई ऐसे स्कूल हैं जहां एक भी विद्यार्थी नहीं है। लेकिन स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों का स्टाफ मौजूद है। अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि स्कूलों में बच्चे नहीं हैं तो शिक्षक किन्हें पढ़ा रहे हैं। इसका खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है।

विज्ञापन

 
सत्र 2023-24 के दौरान राज्य के 81 स्कूल ऐसे हैं, जिनमें एक भी विद्यार्थी का दाखिला नहीं हुआ था, जबकि इन स्कूलों में 178 शिक्षकों को तैनाती की गई थी। इसका खुलासा हाल ही में शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी यूडीआईएसई की रिपोर्ट में हुआ है। इस रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में कुल 23517 स्कूल हैं। इनमें 55 लाख 99 हजार 742 विद्यार्थी हैं। वहीं, इन स्कूलों में 250909 शिक्षक तैनात हैं।
विज्ञापन


579 स्कूलों में लाइब्रेरी नहीं 
इस रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 867 स्कूल ऐसे हैं, जहां सिर्फ एक अध्यापक तैनात हैं। इन स्कूलों में 40828 विद्यार्थियों का एडमिशन था। हालांकि साल 2022-23 रिपोर्ट की तुलना में इसमें सुधार आया है। उस दौरान 991 स्कूलों में सिर्फ एक अध्यापक की नियुक्ति थी। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 579 स्कूलों में लाइब्रेरी नहीं है। राज्य के कुल स्कूलों में से 22938 स्कूलों में लाइब्रेरी है। वहीं, 2198 स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए खेल का मैदान नहीं है। सिर्फ 722 स्कूलों में ही डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध है। करीब 599 स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय उपलब्ध नहीं है। राज्य के 22918 स्कूलों में लड़कियों के लिए टॉयलेट उपलब्ध है। इनमें से 22750 टॉयलेट सुचारू रूप से चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

15926 स्कूलों में ही इंटरनेट सुविधा
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राज्य में कुल 23517 स्कूल उपलब्ध हैं। इनमें से 22721 स्कूलों में कंप्यूटर की सुविधा है। राज्य के 15926 स्कूलों में ही इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कुल 23511 स्कूलों में पीने की पानी की सुविधा उपलब्ध है। इनमें से 23497 स्कूलों में पीने के पानी की सुविधा सुचारू रूप से चल रही है। 

मुस्लिम विद्यार्थियों में आई कमी
उधर, स्कूलों में मुस्लिम विद्यार्थियों के दाखिलों में कमी आई है। माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों में 2022-23 में मुस्लिम छात्रों का दाखिला 5.1 फीसदी था, जो 2023-24 में गिरकर 4.9 फीसदी तक पहुंच गया है। वहीं, लड़कियों का नामांकन 4.4 फीसदी से गिरकर 4.2 फीसदी दर्ज किया गया है। वहीं, भारत में कुल 22298 गैर मान्यता प्राप्त स्कूल हैं। इनमें हरियाणा में 721 स्कूल हैं। इन स्कूलों में 84,276 छात्र और 5,371 शिक्षक हैं। शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में राज्यों से इन स्कूलों के खिलाफ मार्च तक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

छात्र शिक्षक अनुपात में दिल्ली से बेहतर हरियाणा
छात्र-शिक्षक अनुपात में हरियाणा की स्थिति दिल्ली से फिलहाल बेहतर है। हरियाणा में हर 22 विद्यार्थी पर एक अध्यापक है। वहीं, दिल्ली में हर 28 छात्र पर एक टीचर है। नई शिक्षा नीति के मुताबिक छात्र-शिक्षक अनुपात हर 30 छात्र पर एक अध्यापक होना चाहिए। वहीं, पंजाब में भी हर 22 छात्र पर एक टीचर है। हिमाचल में हर 14 छात्र पर एक टीचर उपलब्ध है।

यह रिपोर्ट मेरे संज्ञान में आई है। इस रिपोर्ट की जांच पड़ताल कर रहे हैं। कमियों को दूर करने की कोशिशें जारी हैं। -पंकज अग्रवाल, आयुक्त एवं सचिव स्कूल शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed