फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Nine HSGPC members including Daduwal nominated, oath taking on 13th, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: दादूवाल समेत एचएसजीपीसी के नौ सदस्य मनोनीत, 13 को शपथ ग्रहण

विज्ञापन
अब 49 सदस्य चुनेंगे प्रधान सहित 11 सदस्यीय पंचवर्षीय कमेटी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के निर्वाचित 40 सदस्यों ने रविवार को बैठक कर नौ सदस्य मनोनीत कर लिए। खास बात यह है कि चुनाव में हार का सामना करने वाले सदस्यों को मनोनयन के जरिये कमेटी में शामिल होने का मौका मिल गया है। अब एचएसजीपीसी के कुल 49 सदस्य हो गए हैं। 13 मई को पंचकूला में सभी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह होगा, साथ ही इन नौ सदस्यों को मनोनयन का प्रमाणपत्र भी सौंपा जाएगा। इसके बाद 49 सदस्य एचएसजीपीसी की व्यवस्थाओं को संचालित करने वाली पंचवर्षीय कमेटी के अध्यक्ष सहित 11 सदस्यों का चुनाव करेंगे। इसके लिए तारीख बाद में तय होगी।
पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई बैठक की अध्यक्षता एचएसजीपीसी चेयरमैन एचएस भल्ला ने की। इस दौरान 40 निर्वाचित सदस्य और मेंबर सेक्रेटरी एचसीएस संदीप कुमार भी मौजूद रहे। सीएम नायब सैनी के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी भी बैठक में पहुंचे थे। नए नियमों के तहत 9 सदस्यों में 2 महिलाएं, दो सदस्य एससी वर्ग से, एक बीसी वर्ग से, दो सामान्य वर्ग से और दो पंजीकृत सिख सभा के सदस्यों को मनोनीत किया गया है। एससी और बीसी सदस्यों को 13 सदस्यीय कमेटी ने मनोनीत किया है। अन्य सभी श्रेणी में दो-दो सदस्यों को 9-9 सदस्यों को कमेटी ने मनोनीत किया।
विज्ञापन


ये सदस्य हुए मनोनीत
इनमें अकाल पंथ मोर्चा के चार सदस्य सेवा सिंह, गुरमेल सिंह, हरिंदर सिंह और बलकार सिंह शामिल हैं। इसके अलावा झींडा गुट से सिमरन जीत कौर, करतार कौर, भूपेंद्र सिंह, बलजीत सिंह दादूवाल और दिलबाग सिंह चुने गए हैं। हरियाणा सिख पंथक दल के सदस्य रविंदर सिंह ने कहा कि बैठक में हारे हुए सदस्यों को दोबारा सदस्य नहीं बनाने की मांग उठाई गई, मगर उसे नहीं माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------


पंचवर्षीय कमेटी चुने जाने के बाद प्रक्रिया पूरी होगी
प्रधान सहित 11 सदस्यों की पंचवर्षीय कमेटी चुने जाने के बाद प्रक्रिया पूरी होगी। इनमें प्रधान, उपप्रधान, खजांची, संयुक्त सचिव सहित अन्य सदस्य होंगे। यह कमेटी एचएसजीपीसी के गुरुद्वारों, अस्पतालों व शिक्षण संस्थानों को चलाने के साथ सिख समुदाय के धार्मिक और सामाजिक कार्यों की दिशा तय करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

-------
सीएम से मिले सदस्य

एचएसजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके आवास पर जाकर मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कमेटी के नव-चयनित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सिख समाज के लिए ऐतिहासिक क्षण है। पहली बार एचएसजीपीसी के चुनाव शांतिपूर्ण ठंग से संपन्न हुए हैं। यह समिति राज्य में गुरुद्वारों के संचालन और प्रबंधन में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed