अमर उजाला का अभियान:'युद्ध-नशे के विरुद्ध' कैंपेन से जुड़े महाबीर फोगाट, बॉक्सर मंदीप जांगड़ा व देवेंद्र दहिया
अमर उजाला के अभियान युद्ध-नशे के विरुद्ध अभियान को हरियाणा में खूब सराहा जा रहा है। इस अभियान से प्रदेश के दिग्गज लोगों का भी समर्थन मिल रहा है। अभियान से द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महाबीर फोगाट, अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर मंदीप जांगड़ा और राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित देवेंद्र सिंह दहिया भी जुड़े हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशे के खिलाफ अमर उजाला की ओर से शुरू किए गए अभियान युद्ध-नशे के विरुद्ध को पूरे हरियाणा में समर्थन मिल रहा है। इस अभियान ने हरियाणा सरकार को भी जगा दिया है। सरकार ने नशे के सौदागरों पर और ज्यादा शिकंजा कसने का फैसला लिया है।
हरियाणा के नौजवानों और खिलाड़ियों को नशे का जहर दिया जा रहा है। नशे की लत युवाओं को मनोरोगी रोगी बनाने से लेकर, उनके लिए मौत का औजार तक बनती जा रही है। नशे से किसी घर का चिराग न बुझे इसलिए इस अभियान से प्रदेश के दिग्गज भी जुड़ रहे हैं। इनमें द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महाबीर फोगाट, अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर मंदीप जांगड़ा और राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित देवेंद्र सिंह दहिया हैं, जिन्होंने इस अभियान की सराहना की है।
नशे के विरुद्ध अभियान को सफल बनाने में युवा वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। युवाओं को सक्रिय होकर समाज को नशामुक्त बनाने के लिए आगे आना चाहिए। नशा समाज को खोखला करता जा रहा है। अमर उजाला का युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान सराहनीय है। इसमें समाज के हर वर्ग को शामिल करना जरूरी है, विशेषकर खिलाड़ियों को। आम जनमानस का सहयोग होगा, तभी अभियान सफल हो पाएगा। -महाबीर फोगाट, द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.