फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Knowledge test for recruitment of assistant professors from 25th

Chandigarh-Haryana News: सहायक प्रोफेसरों की भर्ती के लिए नॉलेज टेस्ट 25 से

विज्ञापन
आठ महीने पहले सहायक प्रोफेसरों के 2424 पदों पर निकाली गई थीं भर्तियां
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के राजकीय महाविद्यालयों में आठ महीने पहले निकाली गई सहायक प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया की संशोधित सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। ये परीक्षाएं 25 से 27 अप्रैल तक होंगी। हरियाणा सरकार ने पिछले साल अगस्त में यह भर्तियां निकालीं थीं। इसके बाद तारीखें भी घोषित कीं, मगर कुछ दिन बाद आरक्षण में वर्गीकरण लागू होने के बाद इसे टाल दिया गया था। अब दोबारा से संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है।
हरियाणा लोक सेवा आयोग के मुताबिक 25 अप्रैल को सुबह म्यूजिक (वोकल), म्यूजिक (इंस्ट्रूमेंट), फिलोस्फी और टूरिज्म के अभ्यर्थियों का सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट होगा। फाइन आर्ट्स के अभ्यर्थियों की परीक्षा शाम के सेशन में होगी। वहीं, शारीरिक शिक्षा के अभ्यार्थियों की परीक्षा 27 अप्रैल को होगी और शाम के सेशन में डिफेंस स्टडीज, मास कम्युनिकेशन और पंजाबी विषय के लिए सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट होगा। नॉलेज टेस्ट के बाद सब्जेक्टिव परीक्षा होगी और उसके बाद निर्धारित पदों के तीन गुना अभ्यार्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अभी सब्जेक्टिव परीक्षा की तारीख तय नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि सहायक प्रोफेसरों के पदों पर भर्तियां अगस्त में चार सालों के बाद निकाली गई थीं।
विज्ञापन


281 कॉलेजों में 4465 लेक्चरर के पद खाली
हरियाणा के 281 कॉलेजों में स्वीकृत शिक्षकों के 7823 पदों में से केवल 3,358 पदों पर ही नियमित शिक्षक कार्यरत हैं। 4,465 पद खाली पड़े हैं। वहीं, 97 एडेड कॉलेजों में से 39 कॉलेजों में प्राचार्य नहीं हैं। एडेड कॉलेजों में तो पिछले आठ साल से कोई भर्ती नहीं हुई है। पिछले चार साल से नई भर्तियों पर रोक लगी थी। पिछले हफ्ते ही हरियाणा सरकार ने इस रोक को हटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed