{"_id":"68ecd0bc3f26facc7e0c563b","slug":"jjp-women-state-executive-formed-52-office-bearers-declared-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जजपा की महिला प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, 52 पदाधिकारी घोषित, चित्रा डाबड़ा प्रदेश प्रधान महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जजपा की महिला प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, 52 पदाधिकारी घोषित, चित्रा डाबड़ा प्रदेश प्रधान महासचिव
Mon, 13 Oct 2025 03:43 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 13 Oct 2025 03:43 PM IST
सार
जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने सोमवार को अपनी महिला प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए 52 वरिष्ठ महिला पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है।
विज्ञापन
जजपा
- फोटो : फाइल
विस्तार
जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने सोमवार को अपनी महिला प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए 52 वरिष्ठ महिला पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने कहा कि यह संगठन महिला नेतृत्व को सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम है।
विज्ञापन
घोषित सूची के अनुसार बिमला चौधरी, सरोज लुथरा और ओमपति देवी (रोहतक) को महिला वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं प्रोमिला शर्मा, निर्मला परमार, संगीता चौहान, डॉ. सुखविंदर कौर, आयुषी यादव, अनीता वर्मा और अन्य को महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
चित्रा डाबड़ा को महिला प्रदेश प्रधान महासचिव और जसबीर कौर, गुड्डी लांगयान, निर्मला रेढू समेत सात महिलाओं को महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रोशनी देवी, कमलेश शर्मा, प्रियंका गोलन सहित दस महिलाएं प्रदेश सचिव बनाई गई हैं।
विज्ञापन
कल्पना जोरड़ को महिला प्रदेश प्रवक्ता, जबकि राजवंती रोहतक को कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही फतेहाबाद जिला की महिला अध्यक्ष के रूप में संतोष माचरा की घोषणा की गई है। पार्टी ने कहा कि नई टीम संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करेगी और आगामी चुनावों में महिला भागीदारी को बढ़ावा देगी।