फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Jananayak Janata Party appointments of senior officials under organization reconstruction

Haryana: पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला फिर बने जेजेपी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अनुशासन समिति का गठन

Tue, 10 Jun 2025 03:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 10 Jun 2025 03:39 PM IST
सार

जननायक जनता पार्टी ने संगठन नवनिर्माण के तहत नई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और डॉ. केसी बांगड़ को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
 

विज्ञापन
Jananayak Janata Party appointments of senior officials under organization reconstruction
दुष्यंत चाैटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन नवनिर्माण के तहत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करके 13 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की।
विज्ञापन


जेजेपी ने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और डॉ. केसी बांगड़ को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी हैं। राधेश्याम शर्मा को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, राजेंद्र लितानी को राष्ट्रीय संगठन सचिव, रणधीर सिंह झांझड़ा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, धर्मबीर सिहाग को राष्ट्रीय कार्यालय सचिव और दलबीर धनखड़ को राष्ट्रीय प्रचार सचिव बनाया हैं। 
विज्ञापन

 
इनके अलावा जेजेपी ने अनुशासन समिति का भी गठन कर दिया हैं। इस कमेटी में पूर्व वीसी अजमेर सिंह मलिक को चेयरमैन के पद पर नियुक्त किया हैं। साथ ही एडवोकेट कलम सिंह, रिटायर्ड ईआईसी निहाल सिंह, एडवोकेट विजय बंसल, एडवोकेट अदरीश खान और पूर्व सूचना आयुक्त एडवोकेट पंकज मेहता अनुशासन समिति के सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed