{"_id":"6742997143b9ba6f4b0f3cd9","slug":"ipl-auction-2025-money-rains-on-11-players-from-haryana-from-today-two-day-auction-in-jeddah-saudi-arabia-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL Auction 2025: आज से हरियाणा के 11 खिलाड़ियों पर धनवर्षा, सऊदी अरब के जेद्दा में दो दिन नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL Auction 2025: आज से हरियाणा के 11 खिलाड़ियों पर धनवर्षा, सऊदी अरब के जेद्दा में दो दिन नीलामी
Sun, 24 Nov 2024 08:41 AM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 24 Nov 2024 08:41 AM IST
सार
हरियाणा के 11 खिलाड़ियों पर इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) 2025 के लिए धनवर्षा होगी। प्रदेश के चार दिग्गज भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा भी हैं, जिनमें तीन की महंगी बोली मानी जा रही है।
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल
- फोटो : IPL
विस्तार
इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) 2025 के लिए रविवार से सऊदी अरब के जेद्दा में दो दिवसीय मेगा नीलामी शुरू होगी। इसमें हरियाणा के 11 खिलाड़ियों पर धनवर्षा होगी। प्रदेश के चार दिग्गज भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा भी हैं, जिनमें तीन की महंगी बोली मानी जा रही है। इनमें युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल और मोहित शर्मा शामिल हैं। जबकि राहुल तेवतिया को राजस्थान रॉयल्स ने चार करोड़ में पहले ही रिटेन किया है।
विज्ञापन
11 खिलाड़ियों में जींद निवासी स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, ग्रुरुग्राम निवासी ऑल राउंडर सुमित कुमार, बल्लभगढ़ निवासी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा, पानीपत निवासी बल्लेबाज राघव गोयल, ऑफ स्पिनर जयंत यादव, करनाल के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज, हिसार निवासी विकेट कीपर व बल्लेबाज दिनेश बाना, रोहन राणा व निशांत सिंधू शामिल हैं।
विज्ञापन
इनमें मोहित शर्मा, हर्षल पटेल और मार्की खिलाड़ियों के सेट में शामिल युजवेंद्र चहल का बेस प्राइज दो करोड़ रुपये है। जबकि 75 लाख के बेस प्राइज में जयंत यादव और 30 लाख के बेस प्राइज में दिनेश बाना, रोहन राणा, निशांत सिंधू, अंशुल कांबोज, राघव गोयल, सुमित कुमार का नाम है।
विज्ञापन