फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Industrial manufacturing cluster to be built near Hisar airport 10 thousand new jobs will be created

हरियाणा में 10000 नई नौकरियां: 3 हजार एकड़ में औद्योगिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, कंपनियों भी करेंगी निवेश

Tue, 15 Apr 2025 03:51 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 15 Apr 2025 03:51 PM IST
सार

हरियाणा सरकार प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। ऐसे में अब प्रदेश के 10 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में काम कर रही है। 

विज्ञापन
Industrial manufacturing cluster to be built near Hisar airport 10 thousand new jobs will be created
NTPC Executive Jobs - फोटो : freepik

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले 14 अप्रैल को डॉ. बीआर अंबेडकर की जंयती पर हिसार के नए एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। वहीं अब प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के नजदीक लगभग 3 हजार एकड़ में औद्योगिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) स्थापित किया जाएगा। इस पर लगभग 4680 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस आईएमसी को हरियाणा सरकार और नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनआईसीडीसी) के सहयोग से विकसित किया जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक में दी गई। 

विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि इस परियोजना के विकसित होने से लगभग 32 हजार करोड़ रुपये के निवेश आने की संभावना है और 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट की वजह से आईएमसी में उद्योगों को होगा बहुत बड़ा लाभ
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जल्द ही औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस आईएमसी में भारत के साथ-साथ विदेशी कंपनियों से भी निवेश के लिए आकर्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिसार में चिन्हित 7200 एकड़ में से लगभग 4212 एकड़ में महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट है और लगभग 2988 एकड़ में आईएमसी स्थापित की जाएगी। एयरपोर्ट के नजदीक होने से उद्योगों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed