{"_id":"682b1aed8a49dc7da7001ca0","slug":"ias-mohammad-shain-additional-responsibility-of-irrigation-department-additional-charge-of-pwd-to-vijender-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: दो आईएएस को अतिरिक्त जिम्मेदारी, मोहम्मद शाईन को सिंचाई विभाग, विजेंद्र कुमार के पास पीडब्ल्यूडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: दो आईएएस को अतिरिक्त जिम्मेदारी, मोहम्मद शाईन को सिंचाई विभाग, विजेंद्र कुमार के पास पीडब्ल्यूडी
Mon, 19 May 2025 08:55 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 19 May 2025 08:55 PM IST
सार
हरियाणा के 1994 बैच के आईएएस अनुराग अग्रवाल एक महीने की छुट्टी पर चले गए हैं। उनके पास दो महत्वपूर्ण विभाग पीडब्ल्यूडी और सिंचाई है। ऐसे में सरकार ने उनके विभागों को वरिष्ठ आईएएस को सौंपा है।
विज्ञापन
नायब सैनी
- फोटो : X @NayabSainiBJP
विस्तार
हरियाणा सरकार ने दो वरिष्ठ आईएएस को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। 1994 बैच के आईएएस अनुराग अग्रवाल एक महीने की छुट्टी पर चले गए हैं। उनके पास दो महत्वपूर्ण विभाग पीडब्ल्यूडी और सिंचाई है। ऐसे में सरकार ने उनके विभागों को वरिष्ठ आईएएस को सौंपा है।
सिंचाई विभाग व जल संसाधन की अतिरिक्त जिम्मेदारी 2002 बैच के आईएएस मोहम्मद शाईन के पास रहेगी। शाईन के पास पहले से ही हाउसिंग फार ऑल और पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी है। वहीं, पीडब्ल्यूडी और वस्तुकला की जिम्मेदारी 1995 बैच के आईएएस विजेंद्र कुमार के पास रहेगी। कुमार के पास युवा व सशक्तिकरण उद्यमिता, सैनिक और अर्ध सैनिक कल्याण, आय वृद्धि बोर्ड की जिम्मेदारी है।
चार एचसीएस अधिकारियों का तबादला
हरियाणा सरकार ने सोमवार रात चार एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए। एचसीएस अधिकारी वीरेंद्र सिंह को चरखी दादरी का उपमंडल अधिकारी व जिला परिषद का सीईओ नियुक्त किया गया है। वहीं, एचसीएस अधिकारी विजया मलिक को सिवानी का उपमंडल अधिकारी, एचसीएच दलजीत सिंह को उचानांकला का उपमंडल अधिकारी व एचसीएस अधिकारी आशीष सांगवान को उपमंडल अधिकारी बाढड़ा नियुक्त किया गया है।