फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Women Commission 22 grooms fled abroad leaving their wives plea for deportation

हरियाणा महिला आयोग: पत्नियों को माता-पिता की सेवा के लिए छोड़कर विदेश भागे 22 दूल्हे, डिपोर्ट कराने की गुहार

Thu, 13 Feb 2025 11:30 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 13 Feb 2025 11:30 AM IST
सार

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बताया कि नोटिस दिए जाने के बाद दो युवक वापस लौट आए हैं। एक जापान और दूसरा पुर्तगाल में रहता था। इनकी विदेश का बैकग्राउंड भी खंगाला जा रहा है कि उन्होंने वहां दूसरी शादी तो नहीं कर ली थी।

विज्ञापन
Haryana Women Commission 22 grooms fled abroad leaving their wives plea for deportation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हरियाणा में 22 युवक शादी करके पत्नी को माता-पिता की सेवा के लिए छोड़कर विदेश भाग गए हैं। विदेश जाकर इन युवकों ने पत्नियों से संपर्क भी खत्म कर दिया। इसके बाद इन महिलाओं ने राज्य महिला आयोग में शिकायत देकर अपने पतियों को डिपोर्ट कराने की गुहार लगाई है। बीते 25 दिनों में आईं इन सभी शिकायतों पर आयोग ने सभी 22 युवकों और उनके परिवारों को नोटिस देकर एक माह का समय दिया है।
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बताया कि नोटिस दिए जाने के बाद दो युवक वापस लौट आए हैं। एक जापान और दूसरा पुर्तगाल में रहता था। इनकी विदेश का बैकग्राउंड भी खंगाला जा रहा है कि उन्होंने वहां दूसरी शादी तो नहीं कर ली थी। बाकी युवक आयोग के समक्ष हाजिर नहीं होते हैं तो राज्य सरकार की मदद से इन्हें डिपोर्ट कराने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। आयोग की अभी तक की जांच में इनमें से 10 युवक डंकी रूट से विदेश गए हैं। अन्य की जांच जारी है।
विज्ञापन


इन 22 पीड़िताओं में करनाल, कैथल, जींद, पीपली, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, फरीदाबाद और अन्य तीन जिलों की महिलाएं शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा करनाल की 7, कैथल से 3, जींद से 2 महिलाएं हैं। सभी महिलाओं की शिकायत आने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने खुद उनके बयान भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 महिलाओं के बच्चे, पुलिसकर्मी भी शिकार

20 पीड़िताओं के तीन से 17 साल तक के बच्चे भी हैं। इनमें से एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। कई महिलाओं के पतियों की हरकत का विरोध करने पर ससुराल वालों ने उन्हें मायके रहने भेज दिया है।

तीन युवतियों की समलैंगिक शादी, नोटिस जारी

तीन महिलाओं ने बिचौलियों पर समलैंगिक लड़कों से शादी कराने की शिकायत महिला आयोग को दी है। इनमें से एक महिला सरकारी कर्मचारी है और उनके पहले से दो बच्चे भी हैं। पीड़ितों ने बताया कि बिचौलियों ने अंगूठी, पैसे व अन्य सामान के लालच में उनकी शादियां समलैंगिकों से करवा दी। आयोग ने तीनों दूल्हों और बिचौलियों को नोटिस कर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed