{"_id":"68d3c580b1195cca140cfa3c","slug":"haryana-saini-mahasabha-expands-organization-announces-22-district-presidents-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सैनी महासभा ने किया संगठन विस्तार, 22 जिलाध्यक्ष घोषित; खंड स्तर तक होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सैनी महासभा ने किया संगठन विस्तार, 22 जिलाध्यक्ष घोषित; खंड स्तर तक होगा विस्तार
Wed, 24 Sep 2025 03:50 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 24 Sep 2025 03:50 PM IST
सार
नवनियुक्त जिलाध्यक्षों में पंचकुला से वीरेंद्र मोहन चौधरी, अंबाला से देवेंद्र सिंह सैनी, कुरुक्षेत्र से गुरनाम सिंह सैनी, कैथल से राजेश कुमार, सिरसा से नरेंद्र कुमार, फतेहाबाद से राजाराम सैनी, हिसार से ओमप्रकाश राडा शामिल है।
विज्ञापन
विस्तार
सैनी महासभा हरियाणा ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी 22 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। महासभा ने जिलाध्यक्षों को अपनी कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार भी सौंपा है। अब संगठन जिला स्तर से आगे बढ़ते हुए खंड स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करेगा।
प्रदेशाध्यक्ष कुंवर धर्मचंद सैनी ने प्रेसवार्ता में बताया कि सात सितंबर को सोहना में हुई बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया था। इसके बाद अब संगठन को जिला स्तर तक विस्तार दिया गया है। उन्होंने कहा कि महासभा समाज के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और एकता का मूलमंत्र देकर हर क्षेत्र में मजबूत बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है।
धर्मचंद सैनी ने कहा कि महासभा का लक्ष्य समाज के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण और सहयोग उपलब्ध कराना है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं की हर संभव मदद की जाएगी। वहीं, समाज को संगठित कर हर मोर्चे पर सक्रियता से काम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर महासभा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सैनी, मा. देवी सिंह सैनी और सलाहकार डीवी सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
नवनियुक्त जिलाध्यक्षों में पंचकुला से वीरेंद्र मोहन चौधरी, अंबाला से देवेंद्र सिंह सैनी, कुरुक्षेत्र से गुरनाम सिंह सैनी, कैथल से राजेश कुमार, सिरसा से नरेंद्र कुमार, फतेहाबाद से राजाराम सैनी, हिसार से ओमप्रकाश राडा, जींद से सतबीर सैनी, करनाल से जोगेंद्र सैनी, यमुनानगर से बालकिशन सैनी, पानीपत से एडवोकेट सुभाष सैनी, सोनीपत से एडवोकेट महेंद्र सैनी, रोहतक से अवनीश सैनी, भिवानी से भूपसिंह सैनी, चरखी दादरी से जगमाल सिंह, महेंद्रगढ़ से बिशन कुमार, रेवाड़ी से मनोज कुमार, झज्जर से रघुवीर सिंह, गुरुग्राम से विजय कुमार, फरीदाबाद से नरसिंह, पलवल से रणबीर सिंह और नूंह से महावीर सिंह सैनी शामिल हैं।
सैनी महासभा का कहना है कि यह विस्तार समाज को नई दिशा देने और युवाओं को संगठित कर भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।